अमेरिका: वैलेंटाइन डे को सबसे खास बनाने के लिए दुनियाभर के बाजार अलग-अलग किस्म की चीजें ला रहे हैं। ऐसा ही एक अनोखा तरीका निकाला है अमेरिका के एक रेस्टोरेंट ने। इस रेस्टोरेंट ने वैलेंटाइन डे के मौके पर दुनिया का सबसे महंगा बर्गर बनाने का दावा किया है जिसकी कीमत लगभग एक लाख रुपये होगी।

अमेरिका के मैसाचुसेट्स के पॉली नॉर्थलैंड नाम के रेस्टोरेंट में वैलेंटाइन डे के दिन सबसे महंगा बर्गर मिलेगा। इस बर्गर की खास बात ये है कि इसमें सोने और हीरे से बनी एक रिंग भी लगी होगी।
रेस्टोरेंट ने इसकी कीमत 3000 डॉलर बताई है यानि करीब 1.9 लाख रुपये। रेस्टोरेंट ने अपने फेसबुक पेज पर इस बर्गर की फाोटो शेयर की है जिसमें बर्गर के आसपास फ्रेंच फ्राइज भी रखी हुई दिख रही हैं।
रेस्टोरेंट का कहना है कि इस बर्गर को लेने के लिए आपको 48 घंटे पहले ऑर्डर देना होगा। रेस्टोरेंट ने बताया कि इस बेशकीमती बर्गर के ऊपर एक 14 कैरेट के सोने और 718 कैरेट के हीरे से बनी एक एंगेजमेंट रिंग लगी होगी। रेस्टोरेंट का दावा है कि 3000 डॉलर की कीमत में ये एक बेहद खास डिनर है।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features