शयनकक्ष में किस माहौल का कैसा होगा असर, जानिए

आजकल लोग घर बनाने से पहले नक्शा तैयार करते हैं और उसमें दो चीजों को बेहद खास ख्याल रखते हैं। एक तो घर की डिजाइन और दूसरा वास्तु। इन दोनों ही चीजों का काफी महत्व होता है। घर में प्रगति और सुख शांति के लिए लोग वास्तु निवारण भी करवाते हैं। घर में हर एक कोने और कमरे का महत्व है। ऐसे ही घर के शयनकक्ष को लेकर भी तमाम तरह के उपाय और सलाह दी गई है। शयनकक्ष घर में कई हो सकते हैं ऐसे में उसके लिए क्या करना चाहिए। आइए जानते हैं।

कैसे हो शयनकक्ष
घर का शयनकक्ष काफी शांत और शालीन होना चाहिए। दांपत्य जीवन के लिए तो यह बहुत मायने रखता है। वहीं बच्चों के सोने के कमरों को भी उन्हीं के अनुरूप तैयार करना आवश्यक है। अगर युवा अकेले कमरे में रहते हैं तो उनके लिए वह कमरा ऊर्जावान होना आवश्यक है। इसके बाद अगर शादी हो जाती है तो दंपति के लिए वह कमरा कैसा हो इसका भी विचार करना आवश्यक होता है। अगर घर में वास्तु दोष होता है तो जीवन में कठिनाईयां आती हैं।

शयनकक्ष में यह करने से बचें
कभी भी शयनकक्ष में तस्वीर को लेकर जल्दबाजी न करें। एहतियात और जानने के बाद ही तस्वीरों का चयन करें। अच्छा होगा कि सलाह लें। शयनकक्ष में कभी भी नदी या झरने की तस्वीर को बिल्कुल भी नहीं लगाना चाहिएि। इससे दंपति के बीच दरार पड़ती है। यह संदेह पैदा करता है। देवी और देवता की फोटो भी शयनकक्ष में नहीं लगाना चाहिए। महाभारत की कोई भी तस्वीर नहीं लगाना चाहिए। कृष्ण की गीता ज्ञान वाली तस्वीर लगा सकते हैं। युद्ध की फोटो तनाव बढ़ाती है। कबूतर की तस्वीर लोग काफी लगाते हैं यह नहीं करना चाहिए। न ही कबूतर की मूर्ति रखें। यह शांति की प्रतीक जरूर है लेकिन वास्तु के हिसाब से नहीं। सूर्य और पूर्वजों की तस्वीर भी नहीं लगानी चाहिए। युवाओं को अपने कमरे में ऊर्जावान अपने आइडल की तस्वीर लगाना चाहिए।

GB Singh

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com