Video: धोनी ने बिजली की रफ्तार से तेज स्टंपिंग करके पलट दी बाजी....

Video: धोनी ने बिजली की रफ्तार से तेज स्टंपिंग करके पलट दी बाजी….

इसमें कोई झिझक नहीं कि एमएस धोनी विश्व के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपरों में से एक हैं। 36 की उम्र में भी टीम इंडिया के विकेटकीपर धोनी की फुर्ती देखते बनती है। उनके स्टंपिंग करने का अंदाज बेहद निराला है, जिससे युवाओं को सीखने को मिलता है कि वो किस प्रकार बल्लेबाज को आउट कर सकते हैं।Video: धोनी ने बिजली की रफ्तार से तेज स्टंपिंग करके पलट दी बाजी....

श्रीलंका को मात देकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास, ऐसे की ऑस्ट्रेलिया की बराबरी

धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ विशाखापट्टनम में रविवार को संपन्न तीसरे वन-डे में एक बार फिर साबित किया कि बल्लेबाज की छोटी गलती उसे भारी पड़ना तय है। श्रीलंका के अनुभवी बल्लेबाज उपुल थरंगा निर्णायक मैच में कुलदीप यादव की गेंद पर धोनी का शिकार बने।

12 चौको और तीन छक्को की मदद से 95 रन बनाकर खेल रहे थरंगा चाइनामैन की गेंद पर बीट हुए। बाएं हाथ के बल्लेबाज को अपना पैर क्रीज के अंदर ले जाने में जरा भी समय नहीं लगा था, लेकिन धोनी तो धोनी हैं, उन्होंने तुरंत गिल्लियां बिखेर दी और श्रीलंकाई बल्लेबाज को शतक पूरा करने से वंचित कर दिया।

टीम इंडिया ने आसानी से किया सीरीज पर कब्ज़ा

धोनी की इस स्टंपिंग ने बाजी पलट दी और देखते ही देखते श्रीलंका की पूरी टीम 215 रन पर सिमट गई। इसके बाद शिखर धवन (100*) और श्रेयस अय्यर (65) की बेहतरीन पारियों की मदद से टीम इंडिया ने मैच 8 विकेट से जीता और सीरीज 2-1 से अपने नाम की।

धोनी की स्टंपिंग मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुई, क्योंकि श्रीलंका का स्कोर 160 रन पर दो विकेट था। इसके बाद 55 रन के अंतराल में मेहमान टीम ने सात विकेट गंवा दिए।

देखे विडियो:-

https://twitter.com/dhogakholo/status/942412326090788864

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com