अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की बड़े परदे पर रोमांटिक केमेस्ट्री पहले भी देखी जा चुकी है। दोनों फिर आ रहे हैं लेकिन इस बार सिर्फ पंजाब के खेतों में नहीं बल्कि सात समंदर पार इंग्लैण्ड में भी।
विपुल अमृतलाल शाह के निर्देशन में बनी ‘नमस्ते इंग्लैड’ का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। करीब 11 साल पहले अक्षय कुमार और कटरीना कैफ की ‘नमस्ते लंदन’ आई थी जिसे विपुल शाह ने ही बनाया था लेकिन बकौल विपुल ये फिल्म उसका सीक्वल नहीं हैl
अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा इस बार लीड रोल में हैं। यह ‘इशकजादे’ की जोड़ी है जो प्यार की नई परिभाषा गढ़ने आई है। फिल्म की कहानी इस बार परम और जसमीत की है। परम, दिलफेंक है और गर्लफ्रेंड के चक्कर में भारत आता है यहां उसकी मुलाकात छोटे शहर की जसमीत से हो जाती है। दोनों में प्यार होता है और फिर तरह तरह के रुकावटें आती हैं। फिल्म के ट्रेलर में प्यार के अलग अलग इमोशंस और रंग हैं। लड़की की मजबूरी और प्यार के लिए कुछ भी कर गुज़रने का जुनून भी। ट्रेलर को आप यहां देख सकते हैं…
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features