अगर आपके पास विदुर के 6 सुख है तो आप हैं भाग्यशाली

प्रत्येक युवा और व्यक्ति यही चाहता है कि वह सुखी रहे और उसका भाग्य हमेशा चमकता रहे। पर कभी-कभी ऐसा होता है कि कुछ चीजें हमारे आसपास ही घूमती रहती हैं जिनके बारे में हम को नहीं पता चलता। और हम अपने आप को भाग्यशाली नहीं मानते लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आपके पास 6 सुख हैं तो आप अपने आप को भाग्यशाली ही समझे। महाभारत के विदुर को तो आपने सुना ही होगा। उनकी कुछ नीतियां थी जिसके बल पर महाभारत युद्ध के दौरान महाराजा धृतराष्ट्र को सलाह दिया करते थे एक तरह से वह सलाहकार थे। महाभारत के उद्योग पर्व में भी इस बात का उल्लेख किया गया है। महाराजा धृतराष्ट्र हमेशा विदुर को बुलाकर उनसे युद्ध के अच्छे और बुरे परिणामों की चर्चा किया करते थे और उनसे सलाह लिया करते थे।

विदुर की नीति के अनुसार 6 चीजें ऐसी हैं जिनसे व्यक्ति को इससे बड़ा कोई सुख मिल ही नहीं सकता।

तो चलिए जानते हैं उन छह सुखों के बारे में –

विदुर के 6 सुख –

विदुर के छह सुख में से पहला सुख निरोगी रहना, दूसरा सुख ऋण ना होना, तीसरा सुख परदेस में न रहना, चौथा सुख अच्छे लोगों के साथ मेल रखना, पांचवा सुख अपनी वृत्ति से ही जीविकोपार्जन करना, छठा सुख निडर होकर जीना।

विदुर के छह सुख ऐसे हैं जो जीवन पर्यंत व्यक्ति के साथ रहते हैं और व्यक्ति को स्वाभिमान बनाते हैं। पहले सुख की अगर बात करें तो निरोगी रहना अगर व्यक्ति निरोगी है तो उसे किसी भी तरह की शारीरिक पीड़ा से गुजरना नहीं पड़ेगा । एक निरोगी व्यक्ति स्वस्थ मस्तिष्क भी रखता है, तो जरूरी है कि व्यक्ति स्वस्थ हो क्योंकि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है।

विदुर के दूसरे सुख की अगर बात करें तो परदेस में रहना। हमारे बड़े बुजुर्ग भी यही कहते हैं थोड़ा खा लो गम खा लो लेकिन प्रदेश में ना जाना पड़े इस से अच्छा है कि अपने घर पर रहकर जीविकोपार्जन किया जाए और अपने परिवार के साथ रहा जाए। परदेस में रहने से व्यक्ति का स्वभाव स्थान जैसा हो जाता है और अपने घर में रहने से वही संस्कार और सभ्यता भी साथ में रहते हैं।

ऋणी ना होना यह सबसे बड़ी बात है कि आपके ऊपर किसी भी तरह का कोई उधार नहीं चढ़ा है क्योंकि उधार का खाना और घास फूस का तापना दोनों ही बराबर है। उधार व्यक्ति को जीते जी मार देता है और उसको जीने भी नहीं देता है इसलिए उधार लेने से हमेशा बचे।

आप अपने मुताबिक जीविकोपार्जन करें आप खुद तय करें कि आपको अपनी जीव का कैसे चलानी है आप किसी पर निर्भर होकर अपना और अपने परिवार का भरण पोषण ना करें हमेशा इमानदारी का ही खाना चाहिए और कमाना चाहिए ऐसे ही विदुर की नीतियां आज भी अगर कोई फॉलो करता है तो उस देश स्वावलंबी बनाता है।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com