शादी किसी की भी जिंदगी का सबसे खुशी का दिन होता है। अपनी नई जिंदगी की शुरूआत को लेकर हर कोई उत्साहित होता है। मगर तब क्या हो जब किसी को शादी बर्बादी से कम ना लगे।

चीन से एक शादी का वीडियो इन दिनों काफी हिट हो रहा है। इसमें दुल्हन अपनी शादी से एकदम नाखुश नजर आ रही है। उसका रिएक्शन देख कर आप दंग रह जाएंगे।
शादी में सभी लोग खूब मस्ती करते दिख रहे हैं। दुल्हा भी मजे से तस्वीरें खिंचवा रहा है। लेकिन दुल्हन ऐसे मुंह बनाए बैठी है जैसे उसे यहां जबरदस्ती बिठाया गया हो।
ऐसा लग रहा है जैसे यह उसकी जिंदगी का सबसे खराब दिन हो। सिचुएशन तब और अजीब हो गई जब दुल्हे ने दुल्हन को किस करना चाहा। जैसे ही उसने ने लड़की को किस किया, उसने तुरंत अपना मुंह पोंछ लिया। आप भी देखें यह वीडियो-
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features