इन दिनों वाट्सऐप पर एक लिंक वायरल हो रहा है। जिसमें वॉट्सऐप को वीडियो कॉलिंग फीचर्स के साथ अपडेट करने के बारे में लिखा गया है। ये लिंक एक तरह का वायरस है। जिसको ओपन करते ही आपका वॉट्सऐप अकाउंट क्रैश हो सकता है या फिर फोन को नुकसान पहुंच सकता है। हाल ही में वॉट्सऐप ने वीडियो कॉलिंग फीचर भी ऐड किया है। जिसके बाद से ही अधिकतर यूजर्स इसे अपडेट करने में लगे हुए हैं। ऐसा है वायरस लिंक…

जैसे ही इस लिंक पर क्लिक किया जाएगा फोन की स्क्रीन रेड हो जाएगी। स्क्रीन पर Deceptive site ahead का मैसेज भी आता है। इस लिंक की मदद से आपका अकाउंट हैक भी हो सकता है।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features