टीवी की दुनिया में अब स्मार्टटीवी का समय है। एक से बढ़कर एक कंपनियां स्मार्टटीवी लांच कर रही हैं। भारतीय के साथ जापान, कोरिया और चीन की कंपनियां भी स्मार्टटीवी भारत में उतार रही हैं। अभी मौजूदा समय में कई तरह की टीवी बाजार में हैं। इनमें कई काफी महंगी हैं। हाल ही में वेस्टिंगहाउस ने 32 इंच से लेकर 50 इंच तक की टीवी लांच की है। इसकी कीमत काफी सही है जो आपके बजट में होगी। यह स्मार्टटीवी है। आइए जानते हैं इसके बारे में।

आठ हजार में 32 इंच की टीवी
वेस्टिंगहाउस की ओर से पिछले साल भारत में कई टीवी लांच की गई थी। उसमें कुछ स्मार्ट टीवी तो कुछ नान स्मार्ट टीवी थी। यह अमेरिकन कंपनी है जिसने भारत में अभी तीन नए माडल लांच किए हैं। इसमें एक 32 इंच का है और दूसरा 43 व 50 इंच का है। 32 इंच की टीवी नान स्मार्टटीवी है, लेकिन 43 इंच और 50 इंच की टीवी यूएचडी स्मार्टटीवी है। इसकी शुरुआती दाम आठ हजार रुपए तक शुरू होगी।
कहां मिलेगी और खासियत
वेस्टिंगहाउस की 32 इंच की टीवी नान स्मार्टटीवी लेकिन यह एलईडी टीवी है। यह आठ हजार रुपए की है। इसमें एचडी रिजाल्यूशन और 2 एचडीएमआई और 2 यूएसबी पोर्ट मिलेगा। माडल 20वाट का आडियोपुट है और दो स्पीकर है। एक डिजिटल नायस फिल्टर भी है। सात ही अन्य कई सुविधाएं हैं। वहीं 43 इंच का टीवी 20 हजार 999 रुपए का है और 50 इंच का टीवी 27 हजार रुपए का है। इसमें 2 जीबी रैम और 8 जीबी रोम और 3 एचडीएमआई पोर्ट और 2 यूएसबी पोर्ट है। साथ ही आडियो व स्पीकर भी शानदरा है। टीवी को एंड्रायड सिस्टम से चला सकेंगे। गूगल से आप कई ऐप तक पहुंच सकेंगे। गेम के मामले में भी यह मस्त होगी। आपको सिनेमा का फील आएगा। यह 13 जून से अमेजन पर आ जाएगी। लोग इसे घर मंगवा सकते हैं।
GB Singh
 TOS News Latest Hindi Breaking News and Features
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features
				 
		
		 
						
					 
						
					