धनतेरस में क्या खरीदने से मिलता है सौभाग्य, जानें

कुछ ही दिनों में भारत का पांच दिवसीय महापर्व शुरू हो जाएगा। वैसे तो यहां हर महीने कोई न कोई त्योहार पड़ते हैं लेकिन दिवाली की रौनक अलग ही होती है। सौभाग्य और दान पुण्य के अलावा भाई-बहनों के रिश्ते से जुड़े इस महापर्व में हर दिन लोग उत्सव के मूड में होते हैं। धनतेरस पर खरीदारी के साथ यह त्योहार शुरू होता है और भाई-बहन के टीका के साथ भाई दूज पर खत्म होता है। धनतेरस पर खरीदारी को लेकर काफी लोग थोड़ा संशय में रहते हैं। लेकिन यह देखना चाहिए कि हम क्या चीज खरीदें जिससे सौभाग्य की प्राप्ति हो और वह शुभ हो। आइए जानते हैं।

धनतेरस की खरीदारी का महत्व
आपको पता होगा कि धनतेरस पर जो भी खरीदारी होती है वह आपके घर के कितनी शुभ होती है। उससे न केवल आपके घर में समृद्धि आती है बल्कि हर प्रकार की दिक्कतों से भी निजात मिलती है। इस दिन कुछ भी खरीदना अच्छा माना जाता है और लोगों को कुछ न कुछ जरूर खरीदना चाहिए। मां लक्ष्मी की कृपा भी धनतेरस पर खरीदारी करने पर मिलती है। लेकिन कुछ चीजें ऐसी हैं जो खरीदना चाहिए और कुछ चीजों को खरीदने से इस दिन परहेज करना चाहिए। हालांकि यह लोगों की मान्यता पर आधारित है। वैसे तो धनतेरस पर कुछ भी खरीदना शुभ माना जाता है।

यह खरीदें
धनतेरस के दिन कुबेर यंत्र और महालक्ष्मी का श्रीयंत्र खरीदना काफी शुभ माना जाता है। इसे जरूर खरीदना चाहिए और दुकान या तिजोरी में रखना चाहिए। इससे पूरे साल पैसा मिलता है। धनतेरस पर माता लक्ष्मी और गणेश की मूर्ति खरीदना काफी शुभ माना जाता है। आप चाहें तो मिट्टी की या फिर चांदी की भी मूर्ति ले सकते हैं। कुछ लोग इस दिन सिक्का खरीदते हैं जो काफी अच्छा मानते हैं। इससे माता प्रसन्न होती हैं। धनतेरस पर धनिए की बीज भी खरीदना चाहिए। यह समृद्धि का प्रतीक है और इससे पूरे साल अच्छा होता है। पूजा में जो बीज इस्तेमाल करें उसे तिजोरी में जरूर रखें। शुभ होगा। धनतेरस पर झाडू भी खरीदना कुछ लोग शुभ मानते हैं। यह बीमारियों को खत्म करके धन बढ़ाती है। इसे धनतेरस के दिन लोहे का सामान खरीदने की मनाही बताई गई है। साथ ही चीनी मिट्टी का सामान भी खरीदना नहीं चाहिए।

GB Singh

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com