 
सपने में पांच जानवरों का महत्व
वैसे तो कई जानवर हैं जो सपने में आ सकते हैं। कुछ जानवर शुभ तो कुछ अशुभ संकेत देते हैं। लेकिन यहां पांच जानवरों के बारे में बताएंगे जिनका सपने में आने का काफी महत्व है। ये जानवर आपको जीवन के बारे में बताते हैं। आपको संकेत देंगे कि आगे आपके लिए क्या जरूरी है और क्या नहीं।
ये हैं जानवर
भालू को सपने में देखना काफी अच्छा माना जाता है। कहते हैं कि अगर भालू सोते दिखे तो संघर्ष बढ़ेगा जीवन में और अगर वह जगा हुआ दिखे तो समझे कि मेहनत बढ़ेगी। इसी तरह सपने में अगर आप बिल्ली को देखते हैं तो यह भी शुभ ही बताता है। काली बिल्ली को लोग अपशकुन समझते हैं लेकिन सपने में अगर दिखे तो समझे कि प्रतिभा निखरेगी। अगर खूंखार बिल्ली दिखे जो झगड़े के मूड में हो तो समझे की आपको सावधान रहना है। सपने में अगर आपको कुत्ता दिखते हैं तो अच्छा है। कुत्ता भौंके तो शुभ है और काटे तो परेशानी खत्म होगी। दौड़ा ले तो समझे समस्या खत्म। हाथी दिखे तो अच्छे दिन आने वाले हंै। मेढ़क दिखे तो आपको नए मोड़ के लिए तैयार रहना चाहिए। आवाज सुने तो यह अच्छा है। पानी में दिखे तो अपने ऊपर नियंत्रण रखना जरूरी है।
GB Singh
 TOS News Latest Hindi Breaking News and Features
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features
				 
		
		 
						
					