हिंदू धर्म में हर माह पड़ने वाले कुछ विशेष दिन और व्रत व त्योहारों के दिनों में स्नान और दान का विशेष महत्व बताया गया है। एकादशी हो या फिर पूर्णिमा या फिर अमावस्या, इन दिनों में दान करना अच्छा माना जाता है। इस बार गुरु पूर्णिमा भी राजयोग में पड़ रही है और उस पर पूर्णिमा तो है ही। ऐसे में दान करना काफी अच्छा होगा। आइए जानते हैं कैसे करें दान।

राशि के अनुसार करें दान
दान पुण्य तो हर व्यक्ति करता है लेकिन अगर उसे अपनी ग्रह नक्षत्र के हिसाब से करें तो यह ज्यादा फलदायक होता है। राशि के अनुसार दान करने से न केवल कष्ट दूर होते हैं बल्कि उससे आपकी रुकावटें भी समाप्त होती हैं। हिंदू धर्म में दान के महत्व को काफी अच्छे से बताया गया है और यह सर्वश्रेष्ठ माना गया है। गुरु पूर्णिमा 13 जुलाई यानी बुधवार को पड़ रही है। इस दिन राशि के अनुसार दान जरूर करें।
राशि के लोग क्या करें दान
मेष राशि वालों को ज्योतिषशास्त्र के मुताबिक, लाल रंग का कपड़ा दान करना चाहिए। इससे उनके पैसे की समस्या खत्म होगी। वृषभ राशि वालों को मिश्री का दान करना चाहिए और घर के मंदिर में अखंड दीप जलाना चाहिए। मिथुन राशि वालों को गाय को हरा चारा खिलाना चाििहए और हरी मूंग की दाल का दान करना चाहिए। इससे वैवाहिक जीवन सुखमय होगा। कर्क राशि वालों को चावल का दान करना चाहिएि। सिंह राशि वालों को गेहूं का दान करना चाहिए। कन्या राशि वालों को ब्राह्मण को भोजन कराना चाहिए। तुला राशि वालों को कन्याओं को खीर खिलानान चाहिए। वृश्चिक राशि वालों को बंदरों को चने और गुड़ खिलाना चाहिए। धनु राशि वालों को चने का दान करना चाहिए। मकर राशि वालों को कंबल का दान करना चाहिए। कुंभ राशि वालों को कपड़े और अन्न वृद्ध को दान करना चाहिएि और काली उड़द देना चाहिए। मीन राशि वालों को हल्दी और बेसन की मिठाई देनी चाहिए।
GB Singh
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features