फाल्गुन माह में किस दिन है व्रत
महाशिवरात्रि का व्रत फाल्गुन माह में पड़ता है। इस समय ऋतु भी काफी बदल चुकी होती है। सर्दियों से गर्मी आ रही होती है और मौसम भी खास होता है। इसी माह में भगवान शिव का विवाह माता पार्वती से हुआ था। इस दिन व्रत करने से काफी अच्छा होता है। दंपति और अकेले युवाओं को यह व्रत करना चाहिए। इस दिन रुद्राभिषेक भी करना अच्छा माना जाता है। यह व्रत एक मार्च को मंगलवार के दिन पड़ रहा है।
क्या है शुभ मुहूर्त और विधि
शुभ मुहूर्त एक मार्च को मंगलवार के दिन सुबह सवा तीन बजे से शुरू होगा और यह समापन दो मार्च बुधवार के दिन सुबह दस बजे हो जाएगा। इस तरह से यह पूरा दिन चलेगा और अगले दिन सुबह दस बजे समाप्त होगा। इस दिन शुभ मुहूर्त को देखते हुए रुद्राभिषेक करने और पूजा करना शुभ ह ोता है। जानकारी के मुताबिक, हर पहर में इसकी पूजा के लिए मुहूर्त है। पहला पहर एक मार्च को शाम 6.21 से रात 9.27 तक है। दूसरा पहर रात 9.27 से रात 12.33 तक है। तीसरा पहर 12.33 से 3.29 और चौथा पहर दो मार्च को 3.39 से 6.45 तक है। दो मार्च को सुबह 6.45 मिनट पर पारण हो जाएगा। इस दिन सुबह नहाने के बाद कलश की स्थापना करें और भगवान शिव व पार्वती को तमाम प्रिय चीजें अर्पित करें। आरती कर उनसे प्रार्थना करें।
GB Singh
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features