घर सजाना बेहद खूबसूरत और रचनात्मक कार्य है। और अगर घर आप पेड़ पौधों से सजा रहे हों तो इसके लिए आपको ज्यादा से ज्यादा पैसे भी खर्च नहीं करने पड़ते और घर की रौनक भी बढ़ जाती है। घर के मुख्य द्वार को लोग काफी नोटिस करते हैं। अगर मुख्य द्वार पर अच्छे और खूबसूरत होने के साथ ही वास्तु की दृष्टि से अच्छे पौधे लगें तो घर की रौनक बढ़ने के साथ ही आपकी किस्मत भी खुलेगी। तो घर पर कौन से पेड़ लगाएं। आइए जानते हैं।

बाजार में कहीं भी मिलेंगे पौधे
घर की रौनक बढ़ाने के लिए आप बाजार से अच्छे पौधे ला सकते हैं। बस इस बात का ध्यान रखें कि आपके घर में अगर मेन गेट थोड़ा अंदर है जहां धूप नहीं आती है तो उसके लिए आपको इंडोर प्लांट लाने होंगे। अगर मुख्य द्वार आपका खुली जगह पर है तो ऐसे पौधे लगाएं जिससे उनको धूप मिले और वो तेजी से बढ़ें। इससे आपको घर को गर्मी में भी सुकून मिलेगा और हरियाली भी दिखेगी।
इन पौधों को लगाएं
पौधों को लगाने से मन में सकारात्मक ऊर्जा भी मिलती है। ऐसे में आपको फेंगशुई के मुताबिक, अपने घर के पास एक नींबू या फिर संतरे का पेड़ जरूर लगाना चाहिए। इसे काफी शुभ माना गया है हर तरह से। आप चाहें तो फर्न प्लांट भी लगा सकते हैं। यह शुभ माना जाता है और इसके लगाने से नकारात्मक ऊर्जा नहीं आती। यह देखने में भी अच्छा लगता है। मनी प्लांट का पौधा भी आपकी खुशियों में बरक्कत करता है। कहा जाता है कि मनी प्लांट खरीदकर नहीं बल्कि किसी से पौधा मांगकर लगाना चाहिए। तब वह तेजी से बढ़ता है। जेस्मिन यानी चमेली के छोटे-छोटे सफेद फूल भी घर को खुशी देते हैं। आज कल पाम ट्री का भी काफी चलन है। इसे काफी शुभ माना गया है और यह सुख समृद्धि बढ़ाता है। तुलसी का पौधा तो अपने आप में औषधीय गुणों से भरपूर है और इसकी पूजा भी होती है। यह घर के सामने होना चाहिए।
GB Singh
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features