सावन का महीना अपने साथ त्योहार लाता है और अब तो व्रत और त्योहार की झड़ी लग गई। रक्षाबंधन आज मनाया जा रहा है इसी के साथ कुछ दिन बाद भगवान श्रीकृष्ण की जन्म की धूम होगी। इसके लिए मथुरा वृंदावन में तैयारी शुरू हो गई है। यूपी के अन्य जिलों में भी खूब तैयारी चल रही है। साथ ही देश के अन्य प्रांत और विदेश में भी भगवान कृष्ण को मानने वाले अनुयायी उनके जन्मदिन को मनाने की तैयारी कर रहे हैं। जन्माष्टमी के लिए लोग खरीदारी भी करते हैं, क्या खरीदना शुभ होता है। आइए जानते हैं।
बना लें सूची
खरीदारी पर जाने से पहले एक सूची बना लें। वैसे तो जन्माष्टमी पर पूजा का सामान ही चाहिए होता है लेकिन कुछ लोग घर में झांकी रखते हैं तो घर तो सजाते हैं। इसके लिए कुछ चीजों की विशेष आवश्यकता होती है। यह सामान न केवल खरीदना शुभ होता है बल्कि इससे झांकी की रौनक भी बढ़ती है। इस बार कृष्ण जन्माष्टमी 18 को मनाई जाएगी। कुछ लोग 19 को भी मना रहे हैं।
क्या-क्या खरीदें
झांकी और पूजा के लिए गाय और बछड़े की जोड़ी लें। यह श्रीकृष्ण के बचपन की याद से जुड़ी है। जब वह गोकुल में थे तब वह सहस्र गायों के साथ खेला करते थे। कहते हैं कि गायों में बृहस्पति का वास है। ऐेसे में इनकी प्रतिमा ले सकते हैं। श्रीकृष्ण को माखन जरूर चढ़ाएं और भोग लगाएं। यह माखन दूध से खुद घर पर तैयार करें तो अच्छा होगा। आप शुद्ध गाय का दूध लेकर उसकी मलाई निकालें और फिर उसका माखन तैयार करें। बांसुरी कान्हा को पसंद है। उनके हाथ में सदा बांसुरी होती है। इसलिए यह जरूर लें। इसे पूजा करने के बाद अपनी सुरक्षित और साफ जगह रखें। मोरपंख भी श्रीकृष्ण को प्रिय है। जरूर लगाएं। इससे घर में नकारात्मक चीजें दूर होती हैं। इसे देखना शुभ होता है कई कष्ट हटते हैं। वैजयंती की माला भी जरूर खरीदें।
GB Singh
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features