कैसी तस्वीरें घर के बैठक कक्ष के लिए बिल्कुल सही, जानिए

घर की साज सज्जा के लिए जितनी जानकारी जरूरी है उतनी ही वास्तु के प्रति समझ भी रखना जरूरी है। घर की बनावट से लेकर उसको सजाने के लिए कुछ जानकार होते हैं। जिस प्रकार घर को बनाने के लिए आर्किटेक्ट की मदद ली जाती है उसी प्रकार घर में सही दिशा और स्थान का ध्यान रखने के लिए वास्तु शास्त्री और घर की सजावट के लिए इंटीरियर डिजाइनर की मदद लेते हैं। लेकिन घर की सजावट में वास्तु का ध्यान भी रखना जरूरी होता है। यह आपके जीवन में हर चीज पर प्रभाव डालता है। आइए जानते हैं।

किन चीज की होती है पाबंदी
वास्तु शास्त्र में आपको हर चीज का ध्यान रखना होता है। जैसे कि आप कमरों को किस दिशा में बना रहे हैं। कमरों में रंग क्या देंगे। मंदिर और शौचालय किस दिशा में होगा। रसोईघर को कहां बनाएं। इस तरह की चीजों का काफी ध्यान रखा जाता है। साथ ही विशोषज्ञों की मदद से सजावट के बारे में भी कई चीजों का ध्यान रखते हैं। क्योंकि तस्वीर से लेकर मूर्ति भी कैसी लगाएं इसका असर दिखता है। आपके बैठक में कैसी तस्वीरें हो इसका ध्यान रखना जरूरी है।

कैसी फोटो लगाने से बचें
वास्तु की मानें तो बैठक कक्ष में ताजमहल और किसी भी समाधि की फोटो न लाएं तो बेहतर है। इससे नकारात्मक ऊर्जा आती है। अगर आप कमरे में महाभारत या किसी युद्ध की तस्वीर लगा रहे हैं तो यह भी आपको अच्छी फीलिंग नहीं देगा। तस्वीरों में कांटों को होना भी अच्छा नहीं है। यह कैक्टस या फिर झाड़ी की पेंटिंग हो सकती है। यह आपके संबंधों को भी बिगाड़ सकती है। इससे काफी दिक्कत हो सकती है। इसके अलावा घर में तूफान या फिर किसी डूबती हुई नाव की तस्वीर को लगाना भी अच्छा नहीं माना जाता है। अगर आप किसी हिंसा या फिर हिंसक जंगली जानवर की फोटो लगाते हैं तो यह झगड़ों को बढ़ाता है। कहा जाता है कि घर में आप पूर्वजों की फोटो को कहीं रखें लेकिन घर में न लगाएं तो अच्छा होता है। इसके लगावा झरने की फोटो भी आपको कभी आर्थिक सफलता नहीं देती है।

GB Singh
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com