आज कल घरों को पौधों से बिल्कुल ढांक देने का चलन है। लोग घर के बाहर पौधे लगा रहे हैं और घर के अंदर भी। हरियाली घर की शोभा भी बढ़ा रही है। लेकिन कभी-कभी लोग अनजाने में कुछ ऐसे पौधों को घरों में लगा लेते हैं जिनको नहीं लगाना चाहिए। यह न केवल जीव-जंतुओं को आपके घर में आने के लिए आकर्षित करते हैं बल्कि कुछ नकारात्मक ऊर्जा भी लाते हैं। कौन से पौधे हैं जो घर में लगाने चाहिए, आइए जानते हैं।
वास्तु के अनुसार लगाएं पौधे
वास्तु के अनुसार लोग घर बना रहे हैं और घर के एक-एक कोने को ठीक कर रहे हैं। ऐसे में वास्तु के अनुसार क्यों न पौधे लगाए जाएं। यह सुंदरता तो बढ़ाएगा ही साथ ही घर में कष्टों को दूर कर खुशहाली भी लाएगा। घर में कौन सा पौधा लगाना शुभ और अशुभ है उसे वास्तु के अनुसार समझ सकते हैं। यह आपके स्वास्थ्य का भी ध्यान रखता है और आपको ऊर्जा भी देता है।
ये लगाएं पौधे
सबसे पहले तो घर में तुलसी का पौधा लगाएं। हिंदू धर्म में तो यह अनिवार्य रूप से हर घर में मिल जाएगा लेकिन इसे एक औषधीय पौधे की तरह भी अन्य धर्मों के लोग उपयोग में ला ससकते हैं। यह माता लक्ष्मी का प्रतीक है। इसे दक्षिण दिशा में न लगाकर उत्तर पूर्व या उत्तर या पूर्व की ओर लगाएं। घर में आंवले का पेड़ भी लगा सकते हैं। यह उत्तर या पूर्व की ओर लगाएं। यह विष्णु जी के वास वाला पेड़ होता है। केले का पौधा भी आप लगा सकते हैं। सकारात्मक विचार देता है। हालांकि यह घर पर न लगाकर बाहर की ओर लगाएं। घर में कुछ पौधे जैसे बेर, खजूर, बोनसाई, इमली के पेड़ नहीं लगाना चाहिए।
GB Singh
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features