Xiaomi ने Redmi Note 10 Pro और Redmi Note 10 Pro Max का नया Dark Nebula कलर वेरिएंट भारत में किया लॉन्च, यहां जानें कीमत और फीचर्स

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी (Xiaomi) ने रेडमी नोट 10 प्रो (Redmi Note 10 Pro) और रेडमी नोट 10 प्रो मैक्स (Redmi Note 10 Pro Max) का नया Dark Nebula कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च कर दिया है। इससे पहले दोनों डिवाइस को Vintage Bronze, Glacial Blue और Dark Night कलर वेरिएंट में पेश किया गया था। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो रेडमी नोट 10 प्रो और रेडमी नोट प्रो मैक्स में दमदार बैटरी से लेकर पावरफुल प्रोसेसर तक दिया गया है।

Redmi Note 10 Pro की स्पेसिफिकेशन

Redmi Note 10 Pro स्मार्टफोन में 6.67 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। इसमें सुरक्षा के लिए फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इसके साथ ही फोन में क्वालकॉम का Snapdragon 732G प्रोसेसर मिलेगा। वहीं, यह स्मार्टफोन Android 11 पर काम करता है। अन्य फीचर्स की बात करें तो रेडमी नोट 10 प्रो में 16MP सेल्फी कैमरा के साथ क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें प्राइमरी सेंसर 64MP का है। जबकि इसमें अन्य सेंसर के तौर पर 8MP अल्ट्रा वाइड एंगल लें, 5MP सुपर मैक्रो लेंस और 2MP डेप्थ सेंसर दिया गया है।

Redmi Note 10 Pro Max के फीचर

Redmi Note 10 Pro Max स्मार्टफोन में 6.67 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इस डिवाइस में क्वालकॉम का Snapdragon 732G प्रोसेसर और 5020mAh की बैटरी दी गई है। इसके अलावा स्मार्टफोन में 16MP के सेल्फी कैमरा के साथ क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें पहला 108MP का प्राइमरी सेंसर, दूसरा 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, तीसरा 5MP का टेली-मैक्रो लेंस और चौथा 2MP का डेप्थ सेंसर है।

Redmi Note 10 Pro Max लेटेस्ट एंड्राइड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस डिवाइस में कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, ऑडियो जैक और यूएसबी टाईप-पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Redmi Note 10 Pro और Redmi Note 10 Pro Max की कीमत

Redmi Note 10 Pro स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 17,999 रुपये है। जबकि इसका टॉप-वेरिएंट Redmi Note 10 Pro Max स्मार्टफोन 19,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ मिलेगा। यह दोनों स्मार्टफोन नए Dark Nebula कलर ऑप्शन के साथ उपलब्ध है। इन दोनों डिवाइस को आकर्षक ऑफर के साथ खरीदा जा सकता है।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com