शाओमी कि ये स्मार्टटीवी जीत लेगी आपका दिल, कीमत बेहद कम

शाओमी एक चीनी कंपनी है और इसने भारत में अपनी काफी मजबूत पकड़ बनाई है। शाओमी कंपनी के अधिकतर उपकरण काफी पसंद किए जाते हैं और इसके लोग दिवाने हैं। हालांकि कंपनी की ओर से लगातार कम दामों में चीजों को बेचना ही इसका एक प्लस प्वाइंट है। अब कंपनी की ओर से एक स्मार्टटीवी लाया जा रहा है। यह स्मार्टटीवी काफी कम दाम में होगा और लोगों को भरपूर मनोरंजन का दावा कर रहा है। इसमें कई फीचर्स होंगे जो अन्य कंपनी के महंगे टीवी में होते हैं। आइए जानते हैं कि क्या है यह नया स्मार्टटीवी।

शाओमी स्मार्टटीवी 5ए प्रो
शाओमी कंपनी एक स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी है लेकिन पिछले कुछ सालों में इसने अन्य उत्पाद भी बाजार में उतारे हैं। इसमें इनका एक स्मार्टटीवी भी है। स्मार्टटीवी की भारत में पिछले कुछ समय से मांग बढ़ी है। अब लोग बड़े स्क्रीन पर मजे से कुछ देखना चाहते हैं और यह उनके लिए काफी पसंद किया जाता है। यह स्मार्ट टीवी 32 इंच का होगा और जो शानदार डिस्प्ले के साथ लांच किया जाएगा। शाओमी स्मार्ट टीवी 5ए प्रो को लांच करने का सबसे ज्यादा तारीफ इसके फीचर को लेकर हो रही है।

क्या है कीमत और खासियत
बताया जा रहा है कि शाओमी अपनी 5ए सीरीज को आगे बढ़ाते हुए इसे ला रहा है। यह एक नया स्मार्ट टीवी है। इसकी डिजाइन भी काफी अच्छी है और फीचर भी लोगों के दिल छू रहे हैं. बताया जा रहा है कि यह काफी पसंद किया जा रहा है और भारत में इसकी लांचिंग हो सकती है। इसमें पिक्चर क्वालिटी अन्य टीवी के मुकाबले ज्यादा अच्छी होगी। ऐसा दावा किया जा रहा है। इसके अलावा क्वाड कोर कोरटेक्स ए55 प्रोसेसर पर काम करेगा यह। इसमें साउंड सिस्टम है और 24वाट का डाल्बी आडियो साउंड है। 1.5जीबी रैम और 8जीबी का इंटरनल स्टोरेज है। इसमें 15 भाषाएं हैं और रिमोट एक्सेस काफी शार्प है। यह टीवी एंड्रायड 11 प्लेटफार्म पर चलेगा। इसकी कीमत भारत में 16 हजार 999 रुपए तक बताई जा रही है। फिल्पकार्ट व अन्य स्टोर से भी ले सकते हैं।

GB Singh
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com