मोबाइल फोन बनाने की दिग्गज कंपनियों में एक चाइना की शाओमी अब ऐसा प्रोडक्ट बाजार में उतारने जा रहा है जो न केवल आपके खाना बनाने की झंझट को खत्म करेगा बल्कि जल्दी खाना तैयार भी करेगा। कंपनी ने क्राउडफंडिंग के जरिए यह कूकिंग प्रोडक्ट लांच किया है। अभी तक मोबाइल कंपनियों ने कई इले्क्ट्रानिक उत्पादों की तरफ अपना हाथ आजमाया है।
टीवी और स्मार्टवॉच जैसे प्रोडक्ट तो काफी पसंद किए गए हैं। अब कूकिंग प्रोडक्ट कितना सफल होगा ये वक्त बताएगा। लेकिन इससे पहले इसकी खासियत जानते हैं।
मिनटों में बनता है खाना
बताया जा रहा है कि शाओमी कंपनी ने यूपिन प्लेटफार्म पर क्राउडफंडिंग करके स्मार्ट कुकिंग मशीन लांच की है। इसका नाम सोलिस्टा स्मार्ट कुकिंग मशीन सीजे01 रखा गया है। इस मशीन की खासियत यह है कि इसमें मिनटों में खाना बनकर तैयार हो जाता है। शाओमी का ही उप ब्रांड जिसका नाम जोयंग है उसकी ओर से बनाया गया यह सोलिस्टा स्मार्ट कुकिंग मशीन का आकार तीन लीटर का है। साइज को देखें तो इसमें एक बार में तीन से चार लोगों का खाना आसानी से बनाया जा सकता है। सिर्फ इसमें कुकिंग ही नहीं बल्कि आपक स्टिर फ्राइंग, ब्रेज्ड, फ्राइंग और स्टीम भी कर सकते हैं।
चलाना भी है काफी आसान
सोलिस्टा मशीन चलाने में यह बेहद आसान है। इसे आप बिल्कुल भारतीय घरों में प्रयोग होने वाला कुकर समझ सकते हैं, बस यह इलेक्ट्रिानिक है और इसमें कई अन्य चीजें जुड़ी हुई हैं। इसमें उपयोग करने वाले को जो भी चीजें पकानी है उसे डालना होगा और एक मोड को चुनना होगा। जिस मोड में आप खाना बनाना चाहते हैं उसी के अनुसार सामग्री को मिलाकर आप कुकिंग मशीन में डाल दें और मशीन को मोड पर लगा दें। आप का खाना जलता नहीं है क्योंकि यह मोड के हिसाब से सेट होता है और अपने आप बंद भी हो जाता है। यह समय को खुद से भी सेट कर लेता है जिससे खाना न बनाने वाले को भी सहूलियत होती है।
ऐसे कंट्रोल होगी मशीन
स्मार्ट कुकिंग मशीन के लिए आपको दिन भर किचन में खड़े होने की जरूरत नहीं है। बल्कि आप मीजिया ऐप भी डाउनलोड करके इसे कंट्रोल कर सकते हैं। यह ठीक उसी तरह है जैसे ऐलेक्सा और गूगल मिनी। इससे यह स्मार्ट बनता है। उपयोगकर्ता खाना बनाने के समय को अपने हिसाब से सेट करके खाना बना सकते हैं और तापमान को भी नियंत्रित कर सकते हैं। आप इसमें जो चाहे वो बनाएं।
क्या है कीमत
भारत में अभी यह प्रोडक्ट उपलब्ध नहीं है लेकिन यह जुलाई के बाद मिलने लगेगा। 21 जुलाई संभावित तिथि बताई जा रही है। शिओमी के सोलिस्टा स्मार्ट कुकिंग मशीन को अभी फिलहाल चीन में भी बेचा जा रहा है। वहां यह काफी लोकप्रिय है। इसे खरीदने के लिए शिओमी के यूपिन वेबसाइट पर जाकर क्राउडफंडिंग के जरिए उपलब्ध कराया जा रहा है। चीन में इसकी कीमत 499 युआन यानी भारतीय कीमत के अनुसार 5 हजार 700 रुपए है।
GB Singh
|
|
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features