आपने शाहरुख खान की बादशाह फिल्म में अभिनेता को एक ऐसा चश्मा पहनते देखा होगा जिसको लगाते ही आपको व्यक्ति के अंदर छिपे सभी चीजें नजर आने लगती हैं। यह फिल्म का आइडिया भले ही भारतीय रहा हो लेकिन इससे आगे बढ़कर चश्मे को चीन की कंपनी ने बनाया है। चीन की टेक्नोलॉजी कंपनी शाओमी ने एक स्मार्ट चश्मा बनाया है जिसमें कॉल करने की सुविधा होगी और आप फोटो भी खींच सकते हैं। इसमें तक नीक काफी हाई है जिससे यह काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। इसमें तमाम तरह की सुविधा है। आइए जानते हैं क्या है यह चश्मा और क्या है कीमत।
शाओमी स्मार्टग्लासेस कीमत का खुलासा नहीं
शाओमी स्मार्टग्लासेस देखने में बिल्कुल आम सन ग्लास की ही तरह है। इसमें सेंसर लगे हैं और इमेजिंग सिस्टम है। स्मार्ट चश्मे में कॉल और संदेश के अलावा नेविगेशन और फोटो की सुविधा है। चश्मे से आप आराम कॉल सकते हैं। इससे फोटो भी लिया जा सकता है। नेविगेशन और वास्तविक टाइम टेक्स्ट ट्रांसलेशन भी शामिल है। यानी आंखों के सामने किसी शब्द को आप मनचाही भाषा में अनुवाद भी कर सकते हैं। कंपनी ने स्मार्ट चश्मे की कीमत के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी है। बताया जा रहा है कि इसे पहले चीन में लाया जाएगा इसके बाद इसे अन्य देशों में लाने से पहले चीन में ही उपलब्ध कराया जाएगा।

क्या है खासियत
बताया जा रहा है कि यह चश्मा काफी हल्का है और वजह इसका 51 ग्राम का ही है। इनमें माइक्रोएलईडी आॅप्टिकल बेवगाइड टेक्नोलॉजी भी शाामिल है। इससे आंखों के सामने संदेश और नोटिफिकेशन को पढ़ा जा सकेगा। कैमरे में पांच मेगापिक्सल का कैमरा भी है जो फोटो खींचने का काम करेगा। कंपनी की ओर से कहा गया है कि चश्मा आॅडियो को भी टेक्सट में अनुवाद कर सकता है। इसके साथ ही इसमें पुश नोटिफिकेश्न के अलावा आपको स्मार्ट होम अलार्म, आॅफिस ऐप्स के जरूरी जानकारी के संदेश भी दिखेगा। कंपनी की ओर से कहा जा रहा है कि स्मार्ट ग्लासेस न केवल स्मार्टफोन यूजर्स के लिए सेकंड स्क्रीन का काम करेगा बल्कि स्वतंत्र आॅपरेटिंग क्षमता के साथ एक नए स्मार्ट टर्मिनल के रूप में काम करता है।
GB Singh