ये जातक करें उपाय
नवंबर में 19 तारीख सो सुबह साढ़े 11 बजे के बाद ग्रहण लग जाएगा और यह शाम को साढ़े 5 बजे खत्म होगा। यह आंशिक चंद्र ग्रहण होगा जो भारत के कई हिस्सों में नहीं दिखाई देगा। बताया जा रहा है कि असम और अरुणाचल प्रदेश में ही कुछ समय के लिए यह दिखाई पड़ेगा। अमेरिका, उत्तरी यूरोप, पूर्वी एशिया, आस्ट्रेलिया और प्रशांत महासागर के क्षेत्र में यह ग्रहण दिखेगा। इस बार यह ग्रहण वृषभ और कृतिका नक्षत्र में लग रहे हैं। वृषभ राशि के लोगों को काफी उपाय करने होंगे और उन्हें फिजूल खर्च से बचना होगा। बहस करना भी दुश्कर हो सकता है, इसलिए बहस से बचें।
ध्यान रखें
ग्रहण के दौरान सूतक काल होता है इसमें कुछ खाना पीना नहीं चाहिए। भगवान की पूजा करनी चाहिए। रखा हुआ भोजन है तो उसमें तुलसी के पत्तों को डाल देना चाहिएि। ग्रहण के बाद नहाना जरूर चाहिए। इसके अलावा घर में भी गंगाजल को छिड़कना चाहिए जिससे घर में शुद्धि आए। गर्भवती महिलाओं को खास ख्याल रखना चाहिए। उन्हें इस दौरान घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए और पेट पर गेरू की बिंदी या फिर गोबर की बिंदी लगानी चाहिए। ज्यादा समय के ग्रहण में लेटना और बैठना भी वर्जित होता है। गर्भवती महिलाएं चंद्र की ओर न देखें तो अच्छा होगा।
GB Singh
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features