क्या है विशेष संयोग
साढ़े साती हो या फिर ढैय्या। शनिवार को कई तरह के उपाय करने से इन तरह की समस्याओं से निजात मिलती है। शनि देव को न्याय का देवता माना जाता है इसलिए जीवन में हमेशा सच और अच्छे कर्मों को करना चाहिए भगवान शनिदेव का आशीर्वाद बना रहता है। साथ ही शनि ग्रह को शांत करने के लिए भी तमाम तरह के उपाय करना चाहिए। इससे कई तरह के लाभ मिलता है।
क्या करना होगा आपको
25 दिसंबर को आपको शनि की आराधना करनी होगी। यह संयोग काफी अच्छा बताया जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार पौष महीने में कृष्ण पक्ष की षष्ठी इस दिन पड़ रही है। चंद्रमा भी इस दिन सिंह राशि में रहने से अच्छा योग बन रहा है। सुबह साढ़े 11 बजे से पहले 11:23 में प्रीति योग बन रहा है। इसी दिन आयुष्मान योग का भी संयोग बन रहा है। कहा जाता है कि ये शनि पूजा के लिए काफी अच्छे माने जाते हैं जो काफी अच्छा फल देता है और दिक्कतों से मुक्ति मिलती है। जानकारी के मुताबिकि, आपको इसके लिए काफी काम करने की जरूरत नहीं है। बल्कि मंदिर में जाकर पूजा करनी चाहिए। शनि देव की मूर्ति के सामने नहीं खड़ा हो चाहिए। आप दाए या बायें खड़े होकर पूजा करनी चाहिए। शनिवार को सरसो का तेल शनिदेव को चढ़ाएं और शनि चालीसा पढ़ें। आप चाहें तो काली चीज दान भी कर सकते हैं। इस दिन गरीब की सेवा और मदद करना काफी अच्छा माना जाता है।
GB Singh
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features