घर का मुख्य द्वार हमेशा रखें साफ और सुंदर, कष्ट होंगे दूर

      घर का मुख्य द्वार ही एक ऐसी जगह है जहां से अतिथि, देव, पूर्वज, गरीब और व्यक्ति आता है। इसलिए हमेशा अपने घर के मुख्य द्वार को सजा कर सुंदर रखना चाहिए। अगर घर का मुख्य द्वार हमेशा अच्छा होगा तो हमेशा सकारात्मकता बनी रहेगी और घर के कष्ट भी दूर होंगे। जैसे आपने दक्षिण भारत में देखा है वहां सभी लोग अपने घरों के मुख्य द्वार पर रोज सुबह ही रंगोली बनाते हैं, दरवाजे की चौखट को साफ सुथरा करते हैं और सुबह पांच बजे ही वहां चावल के आटे, हल्दी और चूने से रंगोली बनाते हैं। आइए जानते हैं मुख्य द्वार को वास्तु के हिसाब से कैसे अच्छा रखा जा सकता है।

सुख समृद्धि और कष्ट दूर करने के लिए
घर को नकारात्मक शक्तियों से दूर रखने के लिए मुख्य द्वार को साफ रखना चाहिए। सुबह उठकर उसमें झाडूÞू और पानी से धुलाई करें। इससे सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। इसलिए सुबह के समय ही चौखट पर आटे की या फिर चावल के आटे की रंगोली बनाएं। अगर रोज नहीं बनाते हैं तो हफ्ते में किसी भी दिन आप रंगोली बना सकते हैं। इससे माता लक्ष्मी खुश होती हैं। घर के कष्ट दूर होते हैं और सुख समृद्धि होती है। सुबह उठकर भगवान को नमन करें और चौखट को पानी से धोएं। इससे पैसे की कमी नहीं होती है।

कर सकते हैं यह भी उपाय
घर के मुख्य द्वार पर देवी और देवताओं के प्रतीक चिन्ह लगाएं। ओम, गणेश, मां लक्ष्मी और शुभ लाभ के चिन्ह लगाएं। ऐसा करने से सकारात्मक शक्तियां हमेशा घर में आती हैं। नकारात्मक शक्तियों से घर दूर रहता है। प्रतीक चिन्हों को सुबह उठकर प्रणाम करना भी अच्छा होता है। घर में तोरण द्वार भी लगाना काफी शुभ माना जाता है। हिंदू धर्म में तोरण द्वार को लगाने से जहां घर की शोभा बढ़ती है वहीं यह देवताओं को प्रसन्न करता है। यह तोरण द्वार आप आम, पीपल, अशोक के पत्तों से बना सकते हैं। यह सुख और समृद्धि को द्योतक है। सुबह स्नान के बाद घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक का निशान बनाएं। इससे घर में बीमारी नहीं आती।

GB Singh

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com