भगवान श्रीकृष्ण के स्वागत की तैयारी जोरों पर है। घर-घर में उत्सव मनाया जाएगा। जन्माष्टमी पर सबसे ज्यादा रौनक वैसे तो श्रीकृष्ण के जन्मस्थान मथुरा और वृंदावन में दिखती है लेकिन देश और विदेश में हर जगह उनका जन्मोत्सव अच्छे से लोग मनाते हैं। यह 18 अगस्त को इस बार मनाई जाएगी। भगवान श्रीकृष्ण को उनके जन्मोत्सव पर कुछ न कुछ भेंट जरूर करना चाहिए। अगर यह भेंट देते हैं तो वो खुश होते हैं। आइए जानते हैं कि उन्हें क्या भेंट करें।
आधी रात में लेंगे जन्म
वैसे तो श्रीकृष्ण के उत्सव का मुहूर्त 18 अगस्त को रात में नौ बजकर 20 मिनट से शुरू हो जाएगा जो 19 अगस्त को रात में 11 बजे तक रहेगा। लेकिन लोग आधी रात में ही उनकी पूजा शुरू करते हैं। माना जाता है कि जेल में उनकी मां देवकी ने आधी रात में ही श्रीकृष्ण को जन्म दिया था और वासुदेव उन्हें अपने सर पर लादकर यमुना पार कर गोकुल में नंदलाल और यशोदा के यहां छोड़ गए थे। इसलिए लोग आधी रात में ही उनका जन्मदिन मनाते हैं और मंगलगीत गाते हैं।
कान्हा को जरूर करें भेंट
कान्हा को उनके जन्मदिन पर कुछ चीजें जरूर भेंट करें। इसमें एक माखन है। कान्हा को माखन बहुत पसंद है। इसलिए माखन और मिश्री का भोग जरूर लगाएं। पूजा स्थल पर कान्हा के समीप मोर के पंख जरूर रखें। यह मोर पंख उनके मुकुट में भी लगा होता है। यह काफी शोभा देता है। कहा जाता है कि अगर किसी पर किसी तरह का कष्ट है तो उसे रोज मोरपंख देखना चाहिए। यह काफी अच्छा होता है। धनिया की पंजीरी को प्रसाद स्वरूप जरूर चढ़ाएं और बांटे। यह भगवान को बहुत प्रिय है। धनिया का पंजीरी बांटने से धन में कमी नहीं होती है। बांसुरी भी उनके समीप रखें। इसके अलावा गायों की सेवा करें और उन्हें जरूर कुछ न कुछ अवश्य खिलाएं। कान्हा को गाय बहुत प्रिय थीं।
GB Singh
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features