मेष राशि
राशि के जातक संतान को चिंता हो सकती है। आप पूजा पाठ्य में ध्यान दें। बेफिजूल की बातों पर ध्यान ना दें । वाद-विवाद से बचें। संतान पक्ष से अच्छी खबर मिल सकती है। उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे।
वृष राशि
राशि के जातक अपनी सेहत पर ध्यान दें और उनकी चली आ रही समस्या दूर होगी। आज का दिन आपका काफी व्यस्त रहेगा। क्रोध से बचें संयम रखें। पदोन्नति के आसार नजर आ रहे हैं।
मिथुन राशि-
अब परिवर्तन के लिए तैयार रहने की जरूरत है। काम का दबाव होने से चिंता बढ़ सकती है नई योजनाओं पर ध्यान दें। काम पर ध्यान केंद्रित करना जरूरी है।राशि वाले लोग पढ़ाई पर ध्यान दें, अहम से बचें क्योंकि अहम विनाश का कारण होता है भगवान श्री गणेश को याद करें और अपने काम पर लग जाऐ।
कर्क राशि
यात्रा के योग बन रहे हैं। कारोबार में लाभ मिलेगा। आर्थिक परेशानियों से लाभ मिलेगा। घर गृहस्थी के कार्यों में मन लगेगा। किसी सकारात्मक स्थान जैसे कि पूजा घर या मंदिर में जाएं ।
सिंह राशि
सेहत से खिलवाड़ न करें। चली आ रही समस्या दूर होगी। आपको आर्थिक रूप से फायदा होने की संभावना है। वाद विवाद से बचें। विरोधी आपके परास्त होंगे।
कन्या राशि
व्यर्थ की चिंता होने से मानसिक तनाव बना रहेगा। दुर्घटना होने के आसार बचाव करें। प्रियजनों से झगड़े से बचें। सफल होने की संभावना है। ईश्वर को आप गंगा जल अर्पित करें भगवान शिव को गंगा जल अर्पित करने से आपको सफलता जरूर मिलेगी।
तुला राशि
चली आ रही आर्थिक स्थिति में सुधार होने के आसार हैं। उपहार व सम्मान का लाभ मिलने से खुशी का माहौल रहेगा।जल्दी किसी पर भरोसा ना करें नहीं तो धोखा उठा सकते हैं आप। इसलिए जरूरी है कि आप सतर्क रहें ।
वृश्चिक राशि
स्वास्थ्य में सुधार होने की आसार हैं। वहीं आपके करियर की स्थिति में सुधार भी होगा। चली आ रही राजनीतिक समस्या से निजात मिलेगा। । क्रोध पर नियंत्रण रखें जल्दी आपको शुभ समाचार मिलने वाले हैं।
धनु राशि
इस राशि के जातकों को धन लाभ के योग बन रहे हैं। जायदाद, संपत्ति संबंधी कार्य पूरे होंगे। सेहत पर ध्यान देने की आवश्कता है। बिना वजह किसी से उलझे नहीं। इस राशि के जातकों को कभी-कभी अपने मन की करने पर अपने परिवार का बुरा भी बनना पड़ता है।
मकर राशि
स्वास्थ्य जैसी समस्या हो इससे पहले आप अपनी सेहत पर ध्यान दें। संतान पक्ष की ओर से समस्या हो सकती है। छात्र के जीवन में उतार चढाव देखने को मिल सकते हैं। वैसे तो इस राशि के जातकों को कभी पैसों को लेकर तकलीफ नहीं होती है लेकिन परोपकार करना इनके स्वभाव में है।
कुम्भ राशि
रुके हुए कार्य पूरे होंगे। स्वास्थ्य का विशेषतौर पर ध्यान रखें। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। किसी को लेकर अनबन हो सकती है। ज्योतिष बताते हैं कि इस राशि के जातकों को कभी भी धन की कमी नहीं होगी।
मीन राशि
चले आ रही मानसिक व शारीरिक तनाव खत्म होगा। धन की समस्या का हल होगा। वाद विवाद से बचें। खानपान पर ध्यान दें। इस राशि के जातक जल के प्रवाह की तरह प्रवाहित रहते हैं ।
वंदना
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features