क्या कहती है आपकी राशि, जानिए अपना राशिफल

राशिफल का हमारे जीवन में अहम योगदान होता है। जीवन का चक्र इसी राशिफल के इर्द गिर्द घूमता रहता है। राशिफल हमे हमारे दिन के बारे में होने वाली दिनचर्या के बारे में बताता है। तो चलिए जानते हैं आज के राशिफल के बारे में –

मेष राशि – मन के अनुरूप निवेश भी होंगे।राजकीय बाधा आपसे दूर होगी। वहीं भागदौड़ अधिक हो सकती है। धार्मिक यात्रा संभव है। समय रहते आप अपने बहुत जरूरी कार्य पूरे करें।

वृषभ राशि – आप जोखिम बिल्कुल भी ना उठाएं। पुराना रोग आपका उभरने की संभावना है। वाणी को आप अपने नियंत्रित करिए। हर किसी पर बहुत जल्दी विश्वास आप बिल्कुल भी ना करें। थोड़ी सी हानि संभव है।

मिथुन राशि – अज्ञात कारणों से आप चिंतित रहेंगे। गृहस्थ जीवन सुख में होगा। बाहरी सहयोग की आवश्यकता होगी। लंबे समय से चली आ रही पारिवारिक समस्या आपसे दूर होगी।

कर्क राशि – यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। संपत्ति का आपको लाभ मिल सकता है। मन के अनुकूल काम ना होने से आपकी परेशानियां बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। तनाव और चिंता में वृद्धि हो सकती है। वहीं उन्नति के मार्ग प्रशस्त होते नजर आ रहे हैं।

सिंह राशि – भोजन से आपका मन प्रसन्न रहेगा। निवेश और यात्रा मन के अनुरूप होगा। बौद्धिक कार्य में सफलता मिलेगी। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी।

कन्या राशि – कोई दुखद समाचार मिलने के योग बन रहे हैं। चिंता तनाव व भय का वातावरण रह सकता है। आपके रुके हुए कार्य में सफलता मिलने के आसार है। आर्थिक पक्ष आपका मजबूत होगा। शारीरिक पीड़ा संभव है।

तुला राशि – धन की प्राप्ति होगी। निवेश में आपके लिए सफलता मिलने वाली है। प्रतियोगी परीक्षा में आपको सफलता मिलेगी। घर से बाहर संभलकर निकलें। विवाह में आ रही परेशानियां दूर होंगी।

वृश्चिक राशि – शुभ समाचार जल्द मिल सकता है। धन लाभ होगा। जीवन साथी से चिंता बनी रह सकती है। आप समय आने पर अपना कार्य करना सीखें ।

धनु राशि – अचानक अवसर प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। व्यवसाय में आपको उन्नति मिलेगी। जिसको लेकर चिंता बनी रहेगी।

मकर राशि – बेकार के खर्चे भी बढ़ सकते हैं। तनाव बना रहेगा। सम्मान को ठेस पहुंच सकती है।
अनचाहे मन से किया गया कार्य पूरा नहीं होगा। लेकिन आपको बिना मन से किसी दूसरे का कार्य करना पड़ेगा।

कुंभ राशि – दूसरों की बातों में कभी ना आएं। आपकी बकाया वसूली चल रही है पूरी होगी।आपके प्रतिद्वंदी शांत रहेंगे। तनाव से मन अशांत रह सकता है। आपको मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है।

मीन राशि – आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और धन लाभ होगा।वाहन का सुख मिल सकता है। व्यवसाय में अनुबंध लाभदायक रहेंगे। संतान की ओर से चिंताजनक कोई खबर मिल सकती है। कोई नई योजना भी बनेगी ।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com