क्या कहती है आपकी आज की राशि, जानिए अपना राशिफल

मेष राशि
कुछ अनबन होने से परिवार में थोड़ी सी परेशानी रहेगी। कैरियर आपका सुनहरा है। हमेशा सहायतार्थ खड़े रहना चाहिए। भोग विलास की चीजों को त्यागें। राशि के जातक पढ़ाई पर ध्यान दें।
वृषभ राशि
बौद्धिक क्षमता का प्रयोग करें आपके लिए हितकारी होगा। चली आ रही समस्या का निराकरण होगा। किसी से उलझने की आवश्यकता नहीं है आप अपने काम से काम रखें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
मिथुन राशि
जुबान पर थोड़ा सा नियंत्रण रखें। अकड़ स्वभाव होने के कारण कभी-कभी आपसे नोकझोंक भी हो जाती है। वही आने वाला समय आपके लिए सकारात्मक ऊर्जा लेकर आने वाला है। राशि के जातक वाद-विवाद से बचें।
कर्क राशि
कैरियर में उन्नति संभव है । आपके विरोधी परास्त होंगे। पढ़ाई लिखाई में आपका मन लगेगा। खान-पान पर ध्यान दें। धन-संपत्ति प्राप्त होने के योग बन रहे हैं।

सिंह राशि
आने वाला समय आपके लिए अनुकूल है। बेवजह किसी से तर्क वितर्क करने की आवश्यकता नहीं है। मित्रों से दूरी कम होगी और आपका व्यवहार उनको आकर्षित करेगा। जातकों को संयम से काम लेने पर सफलता हासिल होगी।
कन्या राशि
नौकरी पेशा वाले लोगों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। परिवार में चल रहे विवाद को सुलझाने में सफल होंगे। गरीबों को खाना जरूर खिलाएं आप इससे चली आ रही परेशानियां दूर होगी।

तुला राशि
धन संपत्ति से जुड़े मामलों में इनको सफलता मिलेगी। जातकों के लिए यह समय बहुत अनुकूल है। कोर्ट आपको गाय को हरी घास खिलानी है इससे आपका जीवन और भी सकुशल गुजरेगा। कचहरी में चल रहे मसलों पर भी इनको सफलता मिलेगी।

वृश्चिक राशि
प्रतियोगी परीक्षा में आपको सफलता हासिल होगी। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। खान-पान पर ध्यान दें जिससे बिगड़ी हुई सेहत आपकी बन जाएगी। जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा।

धनु राशि
कुछ समस्याएं ऐसी हैं जिन्हें आप हल नहीं कर पा रहे हैं। सेहत पर विशेष तौर पर आप ध्यान रखें। खान-पान पर ध्यान दें। आने वाले समय में आपको उसका हल भी मिलेगा और आप उसे निदान भी पा लेंगे। जीवन में तरक्की के योग बन रहे हैं।

मकर राशि
आप थोड़ा संयम से काम ले और फिजूलखर्ची को कम करें। जातकों के लिए अधूरे पड़े काम पूरे होंगे। धन को संकलित करने की आवश्यकता है जिससे आने वाले समय में आपको उसका लाभ मिल सके।
कुंभ राशि
समाज में आप का रुतबा रहेगा। जातकों के लिए मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे आपको। गुरु के चरणों में पुष्प अर्पित करें जिससे आपकी बौद्धिक क्षमता में विकास होगा।

मीन राशि
आप दान दक्षिणा जरूर करें और गाय को भोग जरूर लगाएं। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा और नौकरी पेशा वाले व्यक्तियों को पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। जातकों के लिए शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं।

वंदना

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com