आज का राशिफल, जानिए क्‍या कहते हैं आपके सितारे

मेष : मेष राशि के जातकों को आज कर्इ मुश्‍किल हालात में खुद पर जोर देने के लिए तैयार करना होगा। कभी-कभी आपकी प्रवृति सहनशील या आक्रामक होती है मगर आज आपको खुद पर जोर देने के तरीके पहचानने होंगे। आप पाएंगे कि कुछ मात्रा में कूटनीतिक तरीकों के साथ यह तरकीब मुश्‍किल हालात में आपको बहुत आगे ले जा सकती है। आज आपका शुभ रंग गहरा लाल है और शुभा समय शाम को 5 से 7 बजे के बीच का है।

वृष : चंद्रमा के वृश्‍चिक राशि में प्रवेश से वृष राशि के जातकों को आज अपने जीवन में संतुलन और सद्भाव की अनुभूति हो सकती है। हालांकि दूसरों के व्‍यवहार से अपना मूड खराब न होने देने के लिए सतर्क रहना होगा। यह बेहद मामूली होगा, मगर इससे आपका मानसिक सुकून और शांति प्रभावित हो सकते हैं। जो भी कर रहे हैं उसमें सक्रिय रहें ताकि आप अनचाही मुश्‍किलों से आसानी से निपट सकें। आज आपका शुभ रंग खाकी हरा और शुभ समय दिन के 10 से 11 बजे के बीच का है।

मिथुन : चंद्रमा की वृश्‍चिक राशि में मौजूदगी आज आपको अपना बेहतरीन प्रदर्शन करने का मौका दे रही है। आज आपको अपनी ताकत का इतना भरोसा होगा कि आप जिससे भी मिलेंगे उस पर अमिट छाप छोड़ेंगे। आपको सिर्फ अपना कदम बढ़ाते हुए बात शुरू करनी है। आपका आकर्षण और वाक-पटुता बाकी का काम कर देंगे। आज आपका शुभ रंग मजेंटा है और शुभ समय शाम 7.15 से 8.30 बजे के बीच का है।

कर्क : चंद्रमा के वृश्‍चिक राशि में गोचर आज आपकी सोच निष्‍पक्ष रहेगी। अगर आप काम कर रहे हैं तो आप आपको पता भी नहीं चलेगा कि अपनी इस सोच के साथ आप कितना आगे निकल गए हैं। हो सकता है आसपास के लोगों को यह अच्‍छा न लगे और वे इसे सकारात्‍मक तरीके से न लें। आपकी सूक्ष्‍मदर्शिता इस तरह के मुश्‍किल हालात से निकलने में मदद कर सकती है। आज आपका शुभ रंग बैंगनी है और शुभ समय दिन के 11.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे के बीच का रहेगा।

सिंह : चंद्रमा के वृश्‍चिक राशि में जाने से आज आपका स्‍वभाव कुछ चिड़चिड़ा रहेगा। जरा से उकसावे से आपको बहुत ज्‍यादा गुस्‍सा आ जाएगा। आज आपको किसी भी तरह के विवाद से बचना होगा, खासकर अपने प्रियजनों से। इस समय आपको किसी हाल में हुए विवाद या निराशा को मन से निकाल देना चाहिए। आज आपका शुभ रंग ग्रे है और सुबह 10 बजे से दिन के 1 बजे के बीच का समय शुभ रहेगा।

कन्‍या : वृश्‍चिक राशि का चंद्रमा आपको आज अपने भय को पीछे छोड़कर आगे बढ़ने की प्रेरणा दे रहा है। आज थोड़ा मजबूती के साथ दूसरों से डील करना जरूरी है, क्‍योंकि काम में आने वाली कुछ समस्‍याएं निर्दिष्‍ट हैं। दूसरी तरफ आज आपके पास नए और बेहतरीन आइडिया होंगे जिनकी वजह से आपको लोगों की सराहना मिलेगी। आज अपका शुभ रंग हल्‍का हरा है और शुभ समय दोपहर 2 से 3.30 बजे के बीच का है।

तुला : चंद्रमा के वृश्‍चिक राशि में गोचर से तुला राशि के जातक आज भावनात्‍मक रूप से भारीपन महसूस करेंगे। मगर जल्‍द आप अपनी समस्‍याओं का हल खोजने में कामयाब होंगे। इसके बारे में अधिक चिंतित न हों और अपनी पेशेवर जिंदगी को प्रभावित न होने दें। प्रियजनों या माता-पिता के साथ विवाद बिना किसी मतभेद के जल्‍द ही खत्‍म हो जाएंगे। आज आपका शुभ रंग रूबी जैसा नीला है और आपका शुभ समय सुबह 9.45 बजे से 10.45 बजे के बीच का है।

वृश्‍चिक : आज चंद्रमा आपकी ही राशि में है। जीवन की कुछ परिस्‍थितियों में खुद को ढालने में आपको मुश्‍किल हो सकती है। इसकी वजह से आप हताश और परेशान महसूस कर सकते हैं। आप विपरीत परिस्‍थितियों में खुद को लचीला और ग्रह्य बनाने की कोशिश में लगे रहेंगे। समस्‍याएं जीवन का हिस्‍सा हैं, मगर उनसे निपटने में आपका सकारात्‍मक नजरिया आपको बहुत आगे ले जाएगा। आज आपका शुभ रंग नीला है और दिन के 11 से 12 बजे के बीच का समय आपके लिए शुभ रहेगा।

धनु : धनु राशि के जातक आज चंद्रमा के वृश्‍चिक राशि में गोचर की वजह से खुद में आत्‍मविश्‍वास महसूस करेंगे। जीवन में हो रही घटनाओं को देखते हुए आप कूटनीतिक सोच और लोगों से दृढ़ रवैया अपनाने की अहमियत को समझेंगे। इस सोच से आपमें आत्‍मविश्‍वास बढ़ेगा और मुश्‍किल हालात का सामना सहजता से कम पाएंगे। आज आपका शुभ रंग है लाल और शुभ समय सुबह 9 से 10 बजे के बीच का है।

मकर : चंद्रमा की वृश्‍चिक राशि में मौजूदगी के कारण आपमें से बहुत से जातक आज बैठकर आराम करेंगे। आज आप अपने परिवार की जरूरतों का सम्‍मान करेंगे। आज परिवार के साथ अच्‍छा समय बिताएं, उनकी जरूरतों का ध्‍यान रखें और उनके बीच रहें। आज आपका शुभ रंग नेवी ब्‍लू है और शुभ समय शाम 7 से 9 बजे के बीच का है।

कुंभ : कुंभ राशि के जातक आज महसूस करेंगे कि उनके दिमाग में एक साथ कर्इ चीजें चल रही हैं। दिन जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा और चीजें भी आपकी तरफ आएंगे, आज आपको इनके लिए भी तैयार रहना है। आज परिवार के किसी बेहद खास सदस्‍य के साथ कुछ मुश्‍किल हो सकती है, जिसकी वजह से आज आपका प्‍लान बिगड़ सकता है। आज आपका शुभ रंग क्रीम है और दोपहर 3.30 बजे से 5 बजे के बीच का समय शुभ है।

मीन : पिछला समय काफी तनावपूर्ण होने की वजह से आज मीन राशि के जातक बेचैनी महसूस करेंगे। मगर आज चंद्रमा में वृश्‍चिक राशि में गोचर से आपको सहयोग से फायदा मिलेगा। कोर्इ पुराना मित्र आपके मुश्‍किल समय. में साथ देगा और जरूरत में आपकी मदद करेगा। आज आपका शुभ रंग लेमन है और शुभ समय दोपहर 1.30 बजे से 3 बजे के बीच का है

अपराजिता श्रीवास्‍तव

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com