आज का राशिफल, जानिए क्‍या कहते हैं आपके सितारे

मेष : चंद्रमा आज कुंभ राशि में गोचर कर रहा है। इसकी वजह से आज काम के सिलसिले में यात्रा में व्‍यस्‍त रह सकते हैं। कारोबार के साथ-साथ यह यात्रा खुशगवार भी साबित होगी। बिजनेस की मीटिंग में घबराने के बजाय आत्मविश्‍वास से काम लें, सफलता जरूर मिलेगी। आज आपका शुभ रंग लाल है और शुभ समय शाम को 3 से 4 बजे के बीच का है।

वृष : वृष राशि के जातकों का आज समझदारी दिखाने का दिन है। आज वह भविष्‍य की योजनाएं बनाने में भी कामयाब रहेंगे। चंद्रमा के कुंभ राशि में गोचर से आप दुनिया में अपना सिक्‍का जमाने की सोच से काम करेंगे। अपने लक्ष्‍य पर ध्‍यान दें और सबकुछ वैसे ही होगा जैसे आप चाहते हैं। आज आपका शुभ रंग नीला है और दोपहर 2.15 से 3.50 बजे के बीच का समय शुभ रहेगा।

मिथुन : चंद्रमा का आज का गोचर मिथुन राशि के जातकों के जीवन में उजले रंग भर देगा। आज अपने विचारों को दूसरों से खुलकर साझा करने की आपकी आदत भविष्‍य के लिए फलदायक रहेगी। मगर सावधान रहें क्‍योंकि आज कोई आपको ठगने का भी प्रयास कर सकता है। आज आपका शुभ समय सुबह 10 से 11.30 बजे के बीच है। आज आप कोई भी रंग पहनें, सब शुभ हैं।

कर्क : कर्क राशि के जातकों को चंद्रमा की कुंभ राशि में मौजूदगी से अपने अंदर ऊर्जा का एहसास होगा। आपकी रचनात्‍मक कौशल भी आज अच्‍छा रहेगा। अपना टैलेंट आज दूसरों के सामने दिखाने की इच्‍छा भी हो सकती है।  निजी जीवन और कार्यक्षेत्र दोनों में अपनी भावनाओं की अभिव्‍यक्‍ति अच्‍छी रहेगी। आज लाल रंग पहनने से बचें। आज आपका शुभ समय शाम 4 से 5.30 बजे के बीच का रहेगा।

सिंह : आज सिंह राशि के जातकों का झुकाव आध्‍यात्‍म की ओर ज्‍यादा रहेगा। इसके साथ ही आज आप आत्‍म अवलोकन भी कर सकते हैं। आज का दिन किसी ऐसे मामले में आपके सामने तस्‍वीर साफ करने वाला होगा, जो काफी समय से आपको परेशान कर रहा था। आज आपका शुभ रंग पर्पल है और शुभ समय दिन के 11 से 12 बजे के बीच का रहेगा।

कन्‍या : चंद्रमा की कुंभ राशि में मौजूदगी के असर से कन्‍या राशि के जातकों को आज ध्‍यान भटकने की समस्‍या हो सकती है। कुछ ऐसी चीजें हैं जो काफी समय से आपको परेशान कर रही हैं। आप उसे सुलझाने का काफी प्रयास कर रहे हैं मगर सफलता नहीं मिल रही है। इसके लिए किसी मित्र या परिजन से सलाह ले सकते हैं। आज आपका शुभ रंग नारंगी है और शुभ समय 12.30 से शाम 4.30 बजे के बीच का रहेगा।

तुला : चंद्रमा आज कुंभ राशि में स्‍थित है, इसकी वजह से तुला राशि के जातकों का मनोबल आज ऊंचा रहेगा। आज आपके भीतर रचनात्‍मकता कूट-कूटकर भरी होगी और आपके विचित्र विचार लोगों का ध्‍यान खींचने में भी सफल होंगे। खुद को बंधनों से आजाद करने के लिए यह अच्‍छा समय है। आज आपका शुभ रंग पीला है और शुभ समय दोपहर 3 से 4.30 बजे के बीच है।

वृश्‍चिक : वृश्‍चिक राशि के जातकों के आसपास का माहौल आज चंद्रमा के कुंभ राशि में होने की वजह से कुछ तनावपूर्ण हो सकता है। आज प्रियजनों के साथ किसी तरह के विवाद या मतभेद से बचें। बेहतर होगा आप खुद को रखने की कोशिश करें और दूसरों को भी यह मौका दें। आज आपके लिए सफेद रंग पहनना शुभ रहेगा। आज दोपहर 3 बजे से पहले अपने सभी जरूरी काम निपटा लें।

धनु : चंद्रमा का कुंभ राशि में गोचर आपके लिए सकारात्‍मकता लेकर आया है। आज आप दुविधा वाली परिस्‍थितियों से राहत पाने की उम्‍मीद कर सकते हैं। अपने आसपास अच्‍छी और सकारात्‍मक चीजें होने से आप खुश और संतुष्‍ट रहेंगे। काफी समय से खूब मेहनत कर रहे हैं, इसलिए अब कुछ ब्रेक लें। आज आपका शुभ रंग गहरा नीला है और शुभ समय 9 से 11 बजे के बीच का है।

मकर : आज अपनों से मतभेद या वाद-विवाद के आसार है। इसलिए आज कुछ भी बोलने से पहले दो बार जरूर सोचें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ सकता है। किसी को चुभने वाली बात बोलने से बेहतर आज अपनी जुबान को लगाम देना होगा, कहीं ऐसा न हो कि बात में आपको न सिर्फ पछताना पड़े बल्‍कि आपसे कोर्इ अपना दूर हो जाए। आज आपका शुभ रंग हल्‍का नीला है और शुभ समय सुबह 10 से 11 बजे के बीच का है।

कुंभ : चंद्रमा आज आपकी ही राशि में गोचर कर रहा है। काम आपकी सेहत पर असर डाल रहा है और आपका तनाव भी बढ़ रहा है। आज आप कुछ चिड़चिड़े और तनाव महसूस कर सकते हैं। अपनी सेहत का ध्‍यान रखें वरना सेहत से जुड़े खर्चे बढ़ सकते हैं। काम में अपना दिल लगाएं और बाकी चीजों की चिंता न करें। आज आपका शुभ रंग लाल है और शुभ समय दोपहर 3.30 बजे से 5 बजे के बीच का है।

मीन : दूसरों के प्रति दया, अपनापन और सम्‍मान हमेशा से आपकी ताकत रहा है। चंद्रमा के कुंभ राशि में होने से आपके इन गुणों में और निखार आएगा। आपका व्‍यवहार आसपास के माहौल में और आपके साथ काम करने वालों में सकारात्‍मकता लाता है। आज आपका शुभ रंग हल्‍का पीला है और आपका शुभ समय सुबह 10 से 11 बजे के बीच का रहेगा।

अपराजिता श्रीवास्‍तव

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com