क्या कहती है आपकी आज की राशि, जानते हैं राशिफल

ज्योतिष के मुताबिक ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ी का पता लगाया जाता है जिससे हमारे जीवन में पड़ने वाले प्रभाव को हम पहले से ही भांपने लगते हैं। राशि का हमारे दैनिक कार्यों के बार में बताती हैं और सचेत करती है। हम राशिफल देख कर ही अपने कार्य की शुरुआत करते हैं। आज आपकी राशि क्या कह रही है यह भी जानना जरूरी है, जिससे कि आप अपने दिनचर्या की शुरुआत कर सकें।

तो चलिए जानते हैं या क्या कह रही है आपकी राशि –

मेष राशि

मेष राशि माता अंबे के दर्शन करके घर से बाहर निकले। क्योंकि इन दिनों अगर आप किसी से उलझते हैं तो आपका मूड खराब होगा और आपके कार्यों में इसका बहुत बड़ा प्रभाव पड़ेगा। अच्छा है कि आप किसी से बात ही ना करें और जितना जरूरी है उतना ही बात करें। बिना अड़चन के अगर आप अपना काम करना चाहते हैं तो बहस ना करें।

वृषभ राशि

भगवान शिव के दर्शन करके आप अपने दैनिक कार्यों की शुरुआत करें।
लेकिन आप धैर्य रखें आपको आपके कार्यों के अनुसार सम्मानित किया जाएगा। वृषभ राशि के जातक आज आपको अपने ऑफिस से छुट्टी मिलने में मुश्किलें आ सकती हैं।

मिथुन राशि

बुद्धि और विवेक से किए गए कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। सेहत पर ध्यान दें। परिवार में उन्माद रहेगा। सामाजिक मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन यश कीर्ति में वृद्धि होने की संभावना है। मिथुन राशि वाले जातक आर्थिक स्थिति आपकी थोड़ी डगमग हो सकती है।

कर्क राशि

कर्क राशि गायत्री मां के दर्शन करके आप अपने दिन की शुरुआत करें। आर्थिक मामलों को लेकर जोखिम बिल्कुल भी ना ले। व्यवसाय में वृद्धि होगी। अपनी सेहत पर ध्यान दें आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सचेत रहने की जरूरत है।

सिंह राशि

सिंह राशि भगवान सूर्य के दर्शन करके आप अपने कार्यों की शुरुआत करें। आज आपकी राशि कह रही है कि आपके परिवार के सदस्यों का आपको सहयोग मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने पर आपको सफलता मिलेगी। अटके कार्यों में सफलता मिलेगी। आपके गुरु और पिता का सहयोग मिल सकता है।

कन्या राशि

अंबे के दर्शन और उनका भोग लगाकर घर से निकले। थोड़ा सेहत पर भी ध्यान दें आस्था और स्वास्थ्य दोनों ही होना जरूरी है। आर्थिक पक्ष आपका मजबूत रहेगा। आपके लाइफ पाटनर की सेहत पर ध्यान दें। व्यर्थ के खर्चे और भागदौड़ से बचें।

तुला राशि

मां को याद करके ही आप घर से निकले। बहुत दिनों से अब के कार्यों में बाधा आ रही है तो वह बाधा दूर होगी, आपको सफलता मिलेगी।परीक्षा में आशातीत सफलता मिलने के आसार हैं। आप अपनी सेहत को लेकर सजग रहेंगे।

वृश्चिक राशि

आप घर से जब भी निकले तो मां को भोग लगाकर ही निकले। आप कहते ज्यादा और सुनते कम है। थोड़ा सुनने की आदत डालें। किसी से तर्क करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि इससे आपकी छवि पर इसका गहरा प्रभाव पड़ेगा।

धनु राशि

धनु राशि के जातक आपको किसी की बात पर आने की या फिर अपना मनोबल गिराने की जरूरत नहीं है। आप बेहद लगन शील हैं आपकी मेहनत पर संदेह करना मूर्खता होगी। मां को फूल चढ़ाएं आपके सारे मनोरथ सिद्ध होंगे। आप अपनी मेहनत पर ध्यान दें।

मकर राशि

आप मां कुष्मांडा को जल अर्पित करें। मकर राशि के जातक आप स्वभाव से थोड़ा चंचल है। थोड़ा धैर्य बनाकर चलें और अपनी योजना किसी से साझा ना करें। कई बार तो आपके साथ ऐसा होता है कि आप अपनी पूर्व में बनाई गई योजना का जिक्र सामने वाले से कर देते हैं जिससे आपके कार्य में बाधा आती है और वह कार्य नहीं हो पाते।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातक माता के दर्शन करें सकारात्मक ऊर्जा आएगी। आज का दिन आपका अच्छा जाने वाला है। इनका चर्चा में बने रहना ही कुछ लोगों के आंखों को खटकता है। राशि के जातक आए दिन किसी न किसी बात को लेकर चर्चा में बने रहते हैं।

मीन राशि

अपना दिन अच्छा करने के लिए माता को भोग लगाएं और उनका आशीर्वाद ले। आप अपने आप में ही मस्त रहते हैं इसलिए आपको दुनिया की फिक्र नहीं होती। मीन राशि के जातक आपका दिन खुशहाल जाने वाला है। राशि चक्र की सबसे आखरी की राशि मीन राशि आप स्वभाव से चंचल है।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com