क्या कहती है आपकी राशि, जानते हैं आपका आजका राशिफल

मेष राशि

मेष राशि के जातक पारिवारिक जीवन को लेकर थोड़ी बहुत उथल-पुथल बनी रहेगी। जिसके चलते तनाव होने के आसार हैं वही गृहस्थ जीवन में भी कुछ परेशानी आ सकती है। तालमेल बनाकर चलें।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों का खर्चीला व्यवहार में कमी आएगी जिसके चलते आपके मन को एक शांति की अनुभूति होगी। मैं संतान पक्ष की बात करें तो संतान पक्ष को लेकर चिंता बनी रहेगी। वृषभ राशि के जातकों को प्रेम प्रसंग में सफलता हासिल होगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों की मां के स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट देखी जा सकती है। इस राशि के जातक अपनी मां की सेहत को लेकर थोड़ा ध्यान दें। धन संचय मामले में आपको सफलता प्राप्त होगी वही धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि भी बढ़ेगी।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातक अपने खान-पान और दिनचर्या को लेकर थोड़ा ध्यान दें। अगर आपने अपने खान-पान पर विशेष तौर पर ध्यान नहीं दिया तो आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। विष्णु भगवान के सहस्त्रनाम का पाठ करें जिससे आपको लाभ होगा वही आपके कार्य में सफलता और सुख की प्राप्ति होगी।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातक कम समय में अत्यधिक काम करने में निपुण होंगे। आपका साहस और पुरुषार्थी आपको सफलता की ओर अग्रसर करेगा। धन संपदा से परिपूर्ण रहेंगे।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के व्यवसाय में लाभ प्राप्ति के योग बन रहे हैं। वहीं इनके भौतिक सुखों में वृद्धि होगी और उत्साह और उमंग से काम करने पर इनको हर एक कार्य में सफलता भी प्राप्त होगी। मातृ पक्ष से सहयोग प्राप्त होने के संकेत मिल रहे हैं वहीं संतान पक्ष से असंतोष भी मिलने के योग हैं।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों का यह समय कठिनाइयों से भरा पड़ा है। वही इस राशि के जातक अपने विरोधियों को प्राप्त करते हुए और कठिनाइयों का सामना करते हुए सफलता को प्राप्त करेंगे। इनकी मेहनत ही इनको ऊंचाइयों तक ले जाएगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातक को अपना कार्य धैर्य और संयम के साथ करना चाहिए जिससे आपको उस काम में मन भी लगे और उसका फल भी उचित मिल सके। ब्लॉक करने से आपको बचत के अच्छे योग भी मिलेंगे।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों कोई घरेलू समस्याएं सामने आएंगी। माता के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंताएं भी बनी रहेंगी। परिवार में विवाद करने के बजाय तालमेल बनाकर रखें। सौहार्द में कमी देखी जा सकती है।

मकर राशि 

मकर राशि के जातक आप थोड़ा सा अपने कार्य की ओर ध्यान दें क्योंकि कुछ महत्वपूर्ण कार्य ऐसे हैं जो आपके अभी भी अधूरे पड़े हैं। उस कार्य को पूरा करने के लिए आपको उस पर ध्यान देने की जरूरत है। वहीं दूसरी ओर गलत संगति से बचें और नशे को दूर करें आपके लिए अच्छा होगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों को सामाजिक मान प्रतिष्ठा बढ़ने की योग है। बहुत पहले किए हुए कार्यों का फल मिलने का समय आ चुका है। भगवान शिव को आक के फूल अर्पित करें।

मीन राशि

आज का दिन आपका मंगलकारी होगा। विरोधी परास्त होंगे। पढ़ाई लिखाई में आपका मन लगेगा। नौकरी पेशा वालों को तरक्की के योग बन रहे हैं। वाद-विवाद से बचे

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com