युजवेंद्र चहल की पत्नी थीं डेंटिस्ट इस वजह से बन गईं डांसर

भारत में क्रिकेट को धर्म और उसे खेलने वाले को भगवान माना जाता है। ऐसे में फैंस उनसे जुड़ी हर बात जानना चाहते हैं। बता दें कि हाल ही में युजवेंद्र चहल और धनश्री की शादी काफी चर्चा का विषय बनी रही। दोनों की शादी अरेंज मैरिज बताई जाती है। हालांकि खास बात ये है कि इस वक्त धनश्री प्रसिद्ध बाॅलीवुड डांसर और कोरियोग्राफर हैं। वे पहले एक डेंटिस्ट थीं और बाद में वे डांसर बन गईं। आज युजवेंद्र औऱ उनसे जुड़ी कुछ खास बातों पर रोशनी डालेंगे।

आखिर डेंटिस्ट से डांसर क्यों बनीं

भारतीय क्रिकेट के शानदार खिलाड़ी युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री अकसर ही सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। धनश्री अकसर अपने इंस्टाग्राम पर डांस करते हुए रील वीडियो शेयर किया करती हैं। वे इंडस्ट्री की जानी मानी कोरियोग्राफर व डांसर हैं। बहुत कम ही लोगों को पता होगा कि वो डांसर बनने से पहले एक डेंटिस्ट थीं। लोगों के मन में ये अकसर ये सवाल उठता है कि जब वे डेंटिस्ट थीं तो फिर डांसर क्यों बन गईं। बरहाल इस सवाल का जवाब सिर्फ धनश्री के पास ही है। 

ये भी पढ़ें- इन खिलाड़ियों का दिल चुराने में कामयाब हुईं पत्रकार, एक ने दिल भी तोड़ा

ये भी पढ़ें- सारा से भी ज़्यादा फेमस हैं इन क्रिकटर्स की बेटियां, जानें कैसे

धनश्री का फैमिली बैकग्राउंड

कहते हैं कि युजवेंद्र चहल और धनश्री की शादी अरेंज मैरिज है पर दोनों की एक क्यूट लव स्टोरी भी है। इस लव स्टोरी के बारे में शायद ही कोई जानता हो। बता दें कि दोनों की लव स्टोरी उनकी सगाई के पहले काफी चर्चा में रही थी। इनकी लव स्टोरी लाॅकडाउन में काफी चर्चित रही। कपल ने अगस्त के माह में सगाई की थी। इसके बाद 22दिसंबर, 2020 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए। धनश्री का परिवार मराठी है और उनके पिता बिजनेमैन हैं। बता दें कि धनश्री का जन्म 26 दिसंबर, 1979 को मुंबई में हुआ था। वहीं युजवेंद्र एक मिडिल क्लास फैमिली के ताल्लुक रखते हैं। युजवेंद्र और धनश्री शादी के बाद हनीमून के लिए दुबई गए थे। दुबई से कपल के हनीमून की कई सारी तस्वीरें सामने आई थीं। इनके हनीमून की तस्वीरें आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई थीं। कपल अकसर साथ में डांस करते हुए इंस्टाग्राम पर तस्वीरें पोस्ट करता ही रहता है।

ऋषभ वर्मा

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com