ये फूड डिलीवरी कंपनी देगी महिलाओं को मौका, निकालेगी नौकरी

महिलाओं की हर क्षेत्र में प्रतिभा दिखने लगी है। तमाम तरह की कंपनियों से लेकर एक सफल दुकान चलाने तक का काम महिलाएं बखूबी कर रही हैं। एक कुशल गृहणी से लेकर अन्य प्रोफेशन में भी महिलाओं ने अपनी छाप छोड़ी है। ऐसे में घर-घर फूड डिलीवरी का काम कैसे सिर्फ पुरुषों के नाम हो सकता है। अब इसमें भी महिलाओं की पूरी उपस्थिति दिखेगी। जल्द ही एक फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो अपने यहां महिलाओं को नौकरी देगी जो घर-घर खाना पहुंचाने का काम करेंगी। इसके लिए न केवल महिलाओं की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाएगा बल्कि उनका खाना पहुंचाने का समय भी फिक्स होगा। और किस तरह की है तैयारी यह बताती रिपोर्ट।

अभी क्या है हाल
यह वाकई महिलाओं के लिए अच्छी खबर है कि अब कोई क्षेत्र उनसे छूटा नही है। आनलाइन फूड आर्डर उसकी डिलीवरी करने वाली कंपनी जोमैटो की ओर से बताया गया कि अपनी सर्विस में महिलाओं को इस साल और बढ़ाएगी। कंपनी में पहले से ही महिला कर्मचारी काम कर रही हैं लेकिन खाना पहुंचाने के काम में अब उनकी संख्या और दिखेगी। अभी यह कंपनी में कुल कर्मचारियो में मात्र 0.5 फीसद ही हैं। कंपनी को ओर से बताया गया कि वह एक बड़ा कदम महिला सशक्तिकरण की तरफ बढ़ाने जा रहे हैंं। महिला कर्मचारियों की संख्या काफी बढ़ाएंगे और इसके लिए नौकरी निकालेंगे।

कहां से करेंगे शुरुआत
कंपनी की ओर से बताया जा रहा है कि अभी फिलहाल महिला डिलीवरी कर्मचारियों दक्षिण भारत के शहर बंगलुुरु और हैदराबाद में ही तय किया गया है। इसके अलावा पुणे में भी 2021 के आखिर तक महिला कर्मचारियों की संख्या काफी बढ़ा दी जाएगी। अभी यहां हर जगह महिला कर्मचारियों की संख्या कम है इसके इस साल के अंत तक करीब दस फीसद तक पहुंचाया जाएगा और महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

इतना आसान भी नहीं रास्ता
भले ही महिलाओं की संख्या इस काम में बहुत कम हो और कंपनी की ओर से इसे 10 फीसद तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया हो। लेकिन देखा जाए तो यह काम उतना आसान भी नहीं है। इसमें तमाम चुनौतियां हैं जिनसे कंपनी को निपटना होगा। साथ ही महिलाएं इस काम को करने के लिए आगे आएं उसके लिए कंपनी की नीति में भी बदलाव की जरूरत है और महिलाओं को सुविधाओं के साथ उनकी सुरक्षा का ख्याल का भी रखा जाना कंपनी की नीति में सबसे ऊपर होना जरूरी है। अभी कंपनी की ओर से तीन शहरों में सुरक्षा, शिक्षा और उपकरण जैसे मामलों में काम कर रही है। ताकि कोरोना काल को ध्यान में रखते हुए काम महो सके।

आत्मरक्षा के गुर भी सिखाएंगे
जानकारी के मुताबिक कंपनी चार बिंदु पर काम कर रही है। जिसमें महिलाओं को न केवल शिक्षित करना बल्कि उनकी सुरक्षा को लेकर भी ध्यान दिया जा रहा है। कंपनी की ओर से आत्मरक्षा का प्रशिक्षण भी इसमें खास रहेगा। यह हर महिला कर्मचारी के लिए अनिवार्य बताया जा रहा है। साथ ही महिलाओं को फर्स्ट एड किट और हाईजीन का सामान व सुरक्षा किट भी दी जाएगी। सुरक्षा को मायने रखते हुए देर शाम की डिलीवरी कैसी हो इस पर भी ध्यान दिया जाएगा। साथ ही महिलाओं के फोन में ऐप के साथ ही उनकी लोकेशन भी देखी जाएगी। ताकि उनको ट्रेस किया जा सके। इससे समाज में काफी हद तक एक कड़ी महिला और पुरुष के बीच की टूटेगी।

कई दिखा रहे दिलचस्पी
जानकारी के मुताबिक, इस काम को करने के लिए जहां महिलाएं पहले से उत्साहित हैं वहीं कुछ रेस्त्रां ऐसे हैं जो अभी से महिलाओं के कर्मचारी बनाने को लेकर पूरी तरह तैयारी में जुटे हैं। कई रेस्त्रा उनके लिए बुनियादी सुविधाओं को सुनिश्चित कर रहे हैं ताकि कर्मचारियों को दिक्कत न हो। कंपनी से भी कई ने इच्छा जताई है। साथ ही ये रेस्त्रा अपने यहां #गर्लपावर और #महिलापार्टनरसेफ्टी  जैसे हैशटैग भी चलाए जाएंगे। साथ ही कंपनी की ओर से 24 घंटे सातों दिन एक हेल्पलाइन भी चलाने की बात चल रही है जो महिला कर्मचारियों के लिए समर्पित होगी।

GB Singh

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com