जोमैटो के नाम बदलने से क्या होगा असर, जानिए

शायद आपको यह जानकर हैरानी हो लेकिन बात बिल्कुल सच है कि जोमैटो कंपनी अपना नाम चेंज करने जा रही है। कंपनी की ओर से अपने नाम बदलने को लेकर जानकारी दी गई है। मीडिया में आई रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी अपनी मदर कंपनी के रूप में एक नाम रखेगी जिसके अंतर्गत कई यूनिट होगी, ठीक वैसे ही जैसे कुछ समय पहले फेसबुक ने किया था। फेसबुक ने कंपनी का नाम बदलकर मेटा कर दिया। जोमैटो को इससे क्या फायदा होगा, आइए जानते हैं।

इटरनल होगा नाम
जोमैटो कंपनी जल्द ही इटरनल कंपनी के नाम से जानी जाएगी। कंपनी अपनी पैरेंट कंपनी बना सकती है और इसकी चर्चा जोरों पर है। बताया जा रहा है कि कंपनी की जितनी भी यूनिट होगी उसको अलग-अलग सीईओ संभालेंगे। इसमें चार सीईओ हो सकते हैं क्योंकि जोमैटो अभी चार चीजों को एक साथ संभाल रहा है। कंपनी ने 2021 में अपना आईपीओ भी लांच किया था जो शुरूआत में काफी अच्छा लेकिन बाद में काफी घाटे में जा रहा है। नाम बदलने की खबर आते ही कंपनी के शेयर भी काफी अच्छे हुए हैं।

क्या होगा फायदा
कंपनी को रिब्रांड किया जाता है तो इसका फायदा भी दिखेगा। यह जानकारी मीडिया में आने के बाद से ही कंपनी को लेकर निवेशकों की दिलचस्पी दिखने लगी है। बताया जा रहा है कि इटरनल लिमिटेड कंपनी का नाम होगा और उसमें अभी तक  फंड के रूप में मदद करने वाले दो कंपनी के साथ उनके विचार आगे बढ़ेंगे। कंपनी ब्लिंकिट की तरह ही अलग यूनिट बनाएगी। ब्लिंकिट किराना उपलब्ध कराने वाली यूनिट है तो हाइपरप्योर रेस्टोरेंट के लिए सामग्री उपलब्ध कराती है। इसके अलावा फीडिंग इंडिया कार्यक्रम भी इनका चल रहा है जिसमें भारत में गरीब और बेसहारा को भोजन उपलब्ध कराया जाता है। इसमें एक सुपर टीम होगी। जल्द ही आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा होने पर जानकारी सबके सामने होगी।

GB Singh

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com