उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर 22 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से खेत में रखवाली के दौरान हत्या कर दी गई। छोटे भाई को चारपाई पर लहूलुहान पड़ा देख बड़े भाई की चींख निकल गई। आननफानन में जिला अस्तपताल पहुंचाया। जहां सुबह चार बजे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस घटना की छानबीन में लगी है।
ये है पूरा मामला
मामला सम्मनपुर थानाक्षेत्र के अमरौला गांव का है। यहां के मूल निवासी रामवृक्ष यादव अपने परिवार के साथ लुधियाना में रहते हैं। हाल ही में उनका बेटा सुरेंद्र (22 ) लुधियाना से वापस गांव लौटा था। गुरुवार को वह अपने दोस्तों के साथ महरूआ पार्टी में गया था। वापस आने पर उसने अपने बड़े भाई वीरेंद्र यादव से कहा कि भईया आज आप घर जाकर सो जाइए। मैं खेत की रखवाली करूंगा और वह वहीं सो गया। रात तकरीबन एक बजे बड़ा भाई वीरेंद्र खेत देखने के लिए आया तो चारपाई पर सुरेंद्र को लहूलुहान हालत में पड़ा देखकर चीखने और चिल्लाने लगा। तत्काल परिवारीजनों घायल को गंभीर हालत में जिला अस्तपताल पहुंचाया। जहां सुबह चार बजे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद से परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
हत्यारों का कहीं बड़ा भाई तो नहीं था निशाना
सुरेंद्र की हत्या को लेकर असमंजस बना है। वजह जहां उसका भाई रात में सोता था, वहीं पर आज सुरेंद्र सोया था। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि कहीं बड़े भाई को निशाना बनाने आए लोगों ने गलती से तो नहीं सुरेंद्र को मार दिया। असली निशाना उसका भाई तो नहीं था।
क्या कहती है पुलिस ?
थानाध्यक्ष रामलखन पटेल ने बताया की मामला संज्ञान में है। कुछ लोगों हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है। जल्द हत्यारों व कारण का पता लगा लिया जाएगा।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features