कैरेबियन
धरती पर 10 खूबसूरत जंगल, एक बार तो जरूर घूमने जाएं यहाँ…
कैरेबियन द्वीप पर बसा सेंट विनसेंट अगस्त के महीने में घूमने के लिए सबसे बेहतरीन जगहों में से एक है। इस मौसम में यहां हर ओर सिर्फ हरियाली नजर आती है। यहां आप यॉट में समुद्र में घूमने का मजा ले सकते हैं। यहां का लोकल भोजन बहुत ही स्वादिष्ट होता है।
2- अल्पस पर्वत
फ्रांस का अल्पस पर्वत अपनी खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध है। अगर आप घूमने का मूड बना रहे हैं तो अगस्त के महीने में अल्पस पर्वत की सैर करना आप के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। यहां आप को झीलों में तैरती हुई खूबसूरत नावें दिखेंगी जो आप का दिल चुरा लेंगी।
3– वेर्स्टन ऑस्ट्रेलिया
वेर्स्टन ऑस्ट्रेलिया में घूमने के लिए अगस्त का मौसम सबसे अच्छा होता है। इस दौरान यहां का मौसम बेहद साफ होता है। समुद्र में आप को समुद्री जीवों की ढेरों प्रजातियां देखने का मौका मिलेगा। यहां का नाइनगालो कोस्ट यूनेस्को की वर्ल्ड हैरिटेज साइट में शामिल है।
4- स्वीडन
अगस्त के महीनों में 7 दिन के लिए स्वीडन के गांव विस्बे की खूबसूरती देचाने लायक होती है। इस दौरान पूरे योरोप में एक बहुत बड़ा मध्यकालीन उत्सव मनाया जाता है। ये योरोप के सबसे बड़े उत्सवों में से एक है। इस साल ये उत्सव 6 अगस्त से 13 अगस्त तक चलेगा।
5- पैनटेनल, ब्राजील
अगस्त के माह में ब्राजील का पैनटेनल भी अपनी खूबसूरती के चरम पर होता है। ब्राजील में वाइल्ड लाइफ इंज्वाय करने के लिए पैनटेनल सबसे उपयुक्त जगह है। ये साउथ अमेरिका के दिल में बसा हुआ है। ये विश्व की सबसे बड़ी पानी की जमीन हैं। यहां अलग-अलग प्रजाति के ढेरों पौधे पाए जाते हैं।
6- वैले डी ग्वाडालूप, मैक्सिको
सेन डियोगो से कुछ घंटो की दूरी पर मैक्सिको में वैले डी ग्वाडालूप में आप को अगस्त के माह में जो वाइन पीने को मिलेगी उसका स्वाद आप कभी नहीं भूल पाएंगे। उस वाइन में देश के साथ वहां की संस्कृति और सभ्यता का स्वाद जुड़ा होता है। यहां पर्यटक टकीला और टैकोस के साथ एल्टोजेनो का स्वाद लेने आते हैं।
7- सेंट पीटर्सबर्ग
सेंट पीटर्सबर्ग रुस के सबसे खूबसूरत शहरों में से एक है। ये रसिया की पूर्व राजधानी भी रह चुकी है। ये शहर नेवा नदी के किनारे बसा हुआ है जो इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा देती है। अगस्त के माह में यहां आप को बहुत कुछ नया देखने को मिलेगा। यहां चर्च के साथ बहुत खूबसूरत म्यूजियम भी हैं।
8- मोरक्को
मोरक्को का फेज शहर अपने आप में एक अलग ही दुनिया है। ये शहर जितना खूबसूरत है उतना पुराना भी है। अगर आप को मोरक्को में घूमने का मजा लेना है तो अगस्त आप के लिए सबसे सही महीना है। फेज शहर कोस्ट से सिर्फ कुछ घंटो की दूरी पर स्थित है। यहां की कुछ जगहे आठवीं शताब्दी की हैं।
9- ईस्ट कोस्ट, श्रीलंका
श्रीलंका का ईस्ट कोस्ट दुनिया की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। अगर आप अगस्त के महीने में छुट्टियां मनाने आते हैं तो ये आप की आंखों को बहुत सुकून देगा। यहां के पहाड़, जंगल और समुद्र की खूबसूरती देखते ही बनती है। जिसे आप मिस नहीं करना चाहेंगे। उगते सूरज के साथ यहां बीच पर टहलना आप को जन्नत सा एहसास देगा।
10- ग्रीनलैंड
ग्रीनलैंड दुनिया की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। वैसे तो आप यहां किसी भी मौसम में आएं पर अगस्त के महीने में यहां आप को जन्नत नजर आएगी। बर्फ की चादर ओढ़े ग्रीन लैंड इन दिनों धूप में सुनहरा नजर आता है। हल्की-हल्की घास आना शुरु हो जाती है। यहां आप को रंग-बिरंगे लकड़ी के घर दिखाई देंगे जो यहां की खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features