नई दिल्ली : मनोरंजन जगत की मशहूर अभिनेत्री रेखा मोहन को उनके घर पर मृत पाया गया है। जिसके बाद उनका शव पुलिस ने थ्रिसुर अपार्टमेंट से बरामद किया है। फिलहाल मामले में केस दर्ज होने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए थ्रिसुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है।

बता दें कि, दरअसल रेखा के पति दुबई में रहते हैं। दो दिन से रेखा और उनके बीच कोई बात नहीं हुई। रेखा उनके ईमेल का भी जवाब नहीं दे रही थीं। ऐसे में उनके पति तो इस बात पर शक हुआ, आखिर माजरा क्या है। उन्होंने फौरन पुलिस को फोन कर इस मामले में जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस रेखा के घर पहुंची और वहां से उनका शव बरामद किया।
जानकारी दें दे कि,रेखा मलयाली फिल्म इंडस्ट्री की मशूहर अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। उन्होंने टीवी शो ‘मयामा’ और कई फिल्मों में उनके बेहतरीन अभिनय के लिए जाना जाता है। वहीं, इस ख़बर के बाद पूरी मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई है।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features