सिन्हा ने कहा कि सामूहिक फैसला लेने का समय आ गया है।
नोएडा में एक नाबालिग के साथ हुई हैवानियत, दरिंदगी के बाद आरोपियों ने किया घिनौना काम
शत्रुघ्न सिन्हा किसानों की मांगों के समर्थन में यहां यशवंत सिन्हा के धरने में शामिल होने के लिए रविवार को नरसिंहपुर गए थे। पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा चार दिनों से धरने पर बैठे थे। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि बहुत सारे लोग 80 फीसदी मंत्रियों को नहीं जानते। यदि जानते हैं तो मानते नहीं, मानते हैं तो पहचानते नहीं और पहचानते हैं तो ये मंत्री किसी काम के नहीं दिखते। उन्होंने कहा कि अटल जी की सरकार में हम सबकी अपनी पहचान थी।
भाजपा सांसद ने कहा कि यदि जनता को लगता है कि विकास कार्य नहीं हुए और केवल जुमले बाजी हुई तो इसका खामियाजा हम पहले ही भुगत चुके हैं। इस दौरान यशवंत सिन्हा भी उनकी बगल में उपस्थित थे।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features