कोलंबो: श्रीलंका में भारतीय क्रिकेट टीम और उसके प्रशंसक इस समय श्रीलंका में मिली जीत की खुशी मना रहे हैं लेकिन इसी दौरान श्रीलंका से एक बुरी खबर आई है। एक युवा प्रतिभाशाली भारतीय क्रिकेटर की श्रीलंका के एक स्विमिंग पूल में डूबकर मौत हो गई है।

यह खिलाड़ी भारतीय अंडर- 17 टीम का सदस्य था और उसकी उम्र अभी महज 12 साल थी। इस क्रिकेटर की पहचान मोनाथ सोना नरेंद्र के रूप में की है। यह क्रिकेटर गुजरात के सूरत का रहने वाला था। जानकारी के मुताबिक वह अपने चार साथियों के साथ पूल में थाए लेकिन कुछ देर बाद वह डूबने लगा।
श्रीलंकाई अखबार संडे टाइम्स के मुताबिकए भारतीय खिलाड़ी को अस्पताल ले जाया गयाए लेकिन तब तक उनकी जान जा चुकी थी। फिलहाल पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट का इंतजार है कि मौत की वजह क्या रही। बताया जा रहा है कि मृत खिलाड़ी 19 सदस्यीय भारतीय दल का हिस्सा था।
भारतीय टीम श्रीलंका में एक टूर्नामेंट में हिस्सा लेने गई थी। वहां वे एक होटल में रुके हुए थे और कुछ खिलाड़ी पूल में नहा रहे थे। फिलहाल श्रीलंकाई पुलिस इस हादसे की जांच कर रही है।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features