हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस आलाकमान ने अब तक फंसे नौ टिकटों पर फैसला कर लिया है। हाईकमान ने आनी से बंसी लाल का टिकट काटकर परसराम को दे दिया है। 
जानिए, 2019 को लेकर CM योगी का ये है बड़ा प्लान…
शिमला ग्रामीण
विक्रमादित्य सिंह
खासियत: मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र हैं। पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने इनके लिए हाल ही में शिमला ग्रामीण सीट छोड़ी है। वर्तमान में युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हैं।
उम्र – 28 वर्ष
शिक्षा – एमए 
मार्जिन : कांग्रेस की जीत। 20000 
मंडी सदर
चंपा ठाकुर
खासियत: स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह की बेटी हैं। जिला परिषद मंडी की अध्यक्ष हैं। तीन दफा जिला परिषद सदस्य के रूप में चुनाव जीता है। 27 वर्ष की उम्र से सक्रिय राजनीति में आई हैं। 
उम्र : 43
शिक्षा : एमएड
मार्जिन : कांग्रेस की जीत। 3930 
पालमपुर
आशीष कुमार बुटेल
खासियत : विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल के बेटे हैं। वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव हैं। इससे पहले युवा कांग्रेस के विभिन्न पदों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।
आयु : 39 वर्ष
शिक्षा : स्नातक
मार्जिन : कांग्रेस की जीत। 9029 
ठियोग
दीपक राठौर
उम्र : 45
शिक्षा : एलएलबी
खासियत : 21 राज्यों में युवा कांग्रेस के चुनाव अधिकारी रह चुके हैं। वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस के सचिव हैं। कश्मीर में चुनाव के एपीआरओ रहे। पंचायतीराज संगठन के प्रदेश संयोजक हैं।
मार्जिन : कांग्रेस की जीत। 4276 
कुल्लू
सुंदर सिंह ठाकुर
खासियत : एनएसयूआई से छात्र राजनीति में आए। बीडीसी चेयरमैन, जिला परिषद कार्यकारी उपाध्यक्ष, यूथ कांग्रेस में महासचिव रहे। वर्तमान में कांग्रेस प्रदेश महासचिव हैं। 2012 में चुनाव लड़ चुके हैं।
उम्र : 52
शिक्षा : एलएलबी
मार्जिन : हिलोपा की जीत। 2985 
कुटलैहड़
विवेक शर्मा
खासियत : एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष, युकां के जिला महासचिव, प्रदेश महासचिव, प्रदेश उपाध्यक्ष और जिला कांग्रेस प्रवक्ता रहे हैं। राजस्थान, दिल्ली और पंजाब चुनाव में समन्वयक रहे। 
आयु : 40
शिक्षा : स्नातक
मार्जिन : भाजपा की जीत। 1692 
मनाली
हरि चंद शर्मा
उम्र : 49
शिक्षा : दसवीं
मार्जिन : भाजपा की जीत। 3198 
खासियत : दस वर्षों तक कुल्लू जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष रहे हैं। कुल्लू जिला परिषद अध्यक्ष रह चुके हैं। लाहौल-स्पीति कांग्रेस प्रभारी हैं। पहली बार विस चुनाव के लिए मैदान पर हैं। 
नालागढ़
लखविंद्र राणा 
खासियत : वर्ष 2011 में उपचुनाव जीतकर कुछ माह के लिए विधायक बने। 2012 में भी चुनाव लड़ा। यहां से हरदीप सिंह बाबा भी टिकट की दौड़ में थे। पार्टी ने यह सीट होल्ड की थी।
उम्र : 47 वर्ष
शिक्षा : स्नातक  
मार्जिन : भाजपा की जीत। 9308 
आनी
परस राम
उम्र: 44
शिक्षा : स्नातक
खासियत : वर्ष 1997 से 2000 तक साक्षरता अभियान के खंड समन्वयक रहे। 2008 से संपूर्ण स्वच्छता अभियान में आनी के खंड समन्वयक रहे। वर्ष 2001-2005 तक पंचायत प्रधान रहे।
मार्जिन : कांग्रेस की जीत। 1662 
शाहपुर
केवल सिंह पठानिया
खासियत : वर्तमान में वन निगम के उपाध्यक्ष हैं। वर्ष 2007 में शाहपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार रहे हैं। एनएसयूआई व युवा कांग्रेस में लंबे समय तक काम करने का अनुभव।
आयु : 48 वर्ष
शिक्षा : एलएलबी  
मार्जिन : भाजपा की जीत। 3123 
शिमला ग्रामीण सीट से मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह सोमवार को शिमला में नामांकन भरेंगे।
 TOS News Latest Hindi Breaking News and Features
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features
				 
						
					 
						
					