नई दिल्ली। भारतीय जवानों के हक में बोलने पर बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल को माओवादियों से धमकी मिली है।
यह भी पढ़े:> वीडियो: जानिए किन्नर क्या होते है और कैसे करते है सेक्स
नक्सली हमलों में मारे गए जवानों के परिवारों की आर्थिक मदद करने के लिए पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी ने एक पर्चा जारी कर कहा है कि वो इसकी कड़ी निंदा करते हैं। इतना ही नहीं नक्सलियों ने अक्षय को जान से मारने की धमकी भी दी है।
अक्षय कुमार हमेशा से भारतीय जवानों के हक में बोलते आए हैं। उन्होंने हमलें में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों के परिवारों की आर्थिक मदद के लिए ऐप ‘भारत के वीर’ भी बनाया है।
इस ऐप को भारत सरकार के साथ मिलकर बनाया गया है जिसको पिछले महीने लॉन्च किया गया था। इस कार्यक्रम में गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल हुए थे।
वहीं सायना नेहवाल भी शहीदों के परिवारों की मदद के लिए आगे आईं थीं। एक्टर विवेक ओबरॉय ने भी उनके परिवारों को 25 फ्लैट देने का वादा किया है।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features