श्री अमरनाथ की पवित्र गुफा में हिमलिंग के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 2,02,705 पहुंच गया है। यात्रा के 18वें दिन रविवार को 7214 शिव भक्तों ने पवित्र गुफा के दर्शन किए। वहीं आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से रविवार सुबह को 3603 यात्रियों का जत्था पहलगाम व बालटाल के लिए रवाना हुआ।

इस जत्थे में 2559 पुरुष, 950 महिला, 81 पुरुष साधु, 12 महिला साधु और एक किन्नर शामिल रही। वहीं राज्यपाल एन.एन वोहरा ने दस जुलाई की रात्रि अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमले में घायल हुई ललिता बेन की मौत पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने ललिता बेन के परिजनों को पांच लाख की अनुदान सहायता जारी करने की घोषणा भी की है।
राज्यपाल के दिशा निर्देशों पर श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी उमंग नरुला ने शव को उनके घर तक पहुंचाने के लिए सभी प्रबंध 3किए है। ललित बेन के परिवार के सदस्य अमित कुमार के साथ शव को हवाई जहाज से गुजरात भेज दिया गया। इस दौरान जम्मू कश्मीर पुलिस के अधिकारी भी शव के साथ गए।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features