शुक्रवार के दिन 30 सिंतबर 2016 को पितृमोक्ष अमावस्या है। इस तिथि पर पितरों के लिए तर्पण करने के साथ ही यहां बताए जा रहे उपाय भी करेंगे तो आपकी सभी समस्याएं दूर हो सकती हैं। घर-परिवार में सुख-समृद्धि बढ़ेगी और वातावरण सकारात्मक बनेगा।

तो आइए जानते हैं शुक्रवार को करें कौन से उपाय…
- किसी मंदिर में अनाज का दान करें। झाड़ू का दान करें। ब्राहम्ण को भोजन कराएं।
- अमावस्या तिथि पर शनि देव के लिए तेल का दान करें। साथ ही, काली उड़द, काले तिल, लोहा, काला कपड़ा आदि चीजों का भी दान कर सकते हैं।
- शिवलिंग पर जल चढ़ाएं। काले तिल चढ़ाएं। दूध चढ़ाएं।
- पीपल पर जल चढ़ाएं। इसके बाद सात परिक्रमा करें। इस उपाय से शनि, राहु और केतु के दोष दूर हो जाते हैं।
- भगवान विष्णु के मंदिर में ध्वज लगवाएं। इस उपाय से विष्णु के साथ ही महालक्ष्मी की कृपा भी मिलेगी।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features