अमेरिका में ‘बाइपोलर डिसऑर्डर’ से पीड़ित भारतीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि 25 वर्षीय एक भारतीय युवती न्यूयॉर्क शहर में लापता हो गई है और पुलिस उसे खोजने में मदद के लिए लोगों से जानकारी मांग रही है।
1 मार्च दिखाई दी थी युवती
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, युवती का नाम फेरिन खोजा है। उसे आखिरी बार 1 मार्च को रात करीब 11 बजे क्वींस स्थित अपने आवास से निकलते देखा गया था।
घर से निकलती हुई देखी गई थी युवती
न्यूयॉर्क सिटी पुलिस विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, वह अंतिम बार अपने घर से निकलती हुई दिखाई दी थी। उसे आखिरी बार ऑलिव ग्रीन कलर की जैकेट, ग्रीन स्वेटर और ब्लू जींस में देखा गया था। पुलिस ने बताया कि फेरिन खोजा ‘बाइपोलर डिसऑर्डर’ से पीड़ित है।
लापता युवती की तलाश कर रही पुलिस
वहीं, पुलिस विभाग ने कहा कि लापता युवती की तलाश के लिए लोगों से मदद मांगी जा रही है। साथ ही उसकी तस्वीरों को जगह-जगह पर चस्पा भी किया गया है। इसके अलावा पुलिस ने न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूतावास को मामले के बारे में सूचित कर दिया है।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features