डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही अमरीका का राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया हो मगर उनसे ज्यादा उनकी बेटी इवांका ट्रंप लोकप्रिय हो गई हैं। आगामी ट्रंप प्रशासन में भी उनकी भूमिका बढ़-चढ़कर मानी जा रही है।

ट्रंप की बेटी इवांका के साथ अगर आप डेट पर जाकर कॉफी पीना चाहते है तो आपकी ये इच्छा पूरी हो सकती है लेकिन इसके लिए आपको अपनी जेब कुछ ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी।

इवांका ने अपने साथ कॉफी पीने के लिए एक ऑनलाइन ऑक्शन किया है। 8000 डॉलर (लगभग साढ़े पांच लाख) की राशि से शुरू हुई यह ऑक्शन 50000 डॉलर (लगभग 33 लाख रुपए) तक को पार कर गई है। ऑक्शन जीतने वाले के साथ इवांका 2017 में एक कॉफी डेट पर जाएंगी।
वह विजेता के साथ 35-40 मिनट बिताएंगी। साथ ही जीतने वाले को इवांका के साथ फोटो खिंचवाने का भी मौका दिया जाएगा। इवांका विजेता से 1 जनवरी 2017 से 1 जनवरी 2018 के बीच कभी भी मिल सकती हैं।
इवांका अपने भाई एरिक के चैरिटी संस्था के लिए रुपए जुटाने के लिए ऐसा कर रही हैं। एरिक ट्रंप फाउंडेशन सेंट जुड चिल्ड्रेन्स रिसर्च हॉस्पिटल में बीमार बच्चों की मदद के लिए काम करते हैं।
बड़ी खबर: आतंकियों ने सेना की सात पोस्टों पर किया हमला
इवांका ट्रंप की कंपनी में नंबर की दो की हैसियत रखती हैं। कंपनी की वाइस प्रेसीडेंट हैं। ट्रंप ने अपनी टीम बनाने को लेकर अभी तक जो फैसले लिए हैं उनमें भी इवांका का हाथ था। इवांका के पति कशनर भी रियल स्टेट डेवलेपर हैं।
इवांका को व्हाइट हाउस की इस्ट विंग में दफ्तर मिल सकता है। यह दफ्तर फस्र्ट लेडी को मिलता है। इंवाका सरकार में भी अहम भूमिका निभा सकती हैं। वह ट्रंप की सलाहकार बन सकती हैं। उन्हें कैबिनेट का दर्जा दिया जा सकता है। माना जा रहा है कि वह पर्यावरण से लेकर फैमिली लीव से जुड़े मुद्दे देखेंगी।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features