लखनऊ: यूपी में सोमवार की रात आंधी के तेज बारिश ओर ओले गिरने के बाद मौसम का मिजाज बदल गया है। तापमान में गिरवाट दर्ज की गयी है। कल रात आंधी और बारिश की वजह से कई पेड़ व बिजली के खम्भे ढह गए। दर्जनों की संख्या में मांगलिक समारोहों के मण्डप उड़ गए। पेड़ के नीचे दबकर एक युवक की मौत हो गई।

सोमवार की शाम मौसम ने अचानक करवट बदला। रात लगभग नौ बजे धूल भरी आंधी शुरू हुई। कुछ ही देर में झमाझम बारिश के साथ ओले भी गिरने लगे। लखनऊ-बहराइच रोड पर फखरपुर थाना क्षेत्र स्थित मरौचा रोड चौराहे पर लगा एक पुराना नीम का पेड़ गिर गया। उसके नीचे दबकर 18 वर्षीय अरुण कुमार पुत्र अयोध्या प्रसाद की मौत हो गई। बारिश की वजह से वह काफी देर तक पेड़ के नीचे दबा तड़पता रहा। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची किन्तु कुछ नहीं कर पाई और लौट गई। जेसीबी लाने की मांग को लेकर लोगों ने हाईवे जाम कर दिया।
पुलिस फिर मौके पर पहुंची। इस बीच कुछ लोगों ने जैक लगा कर ढाई घंटे बाद लगभग रात 11.45 बजे लाश बाहर निकाला। इस हादसे से मृत अरुण के घर में कोहराम मचा हुआ है। अरुण इकलौता बेटा था। उसकी एक छोटी बहन भी है। कुछ महीने पहले सड़क हादसे में उसका पैर टूट गया था। उसका आपरेशन हुआ है लेकिन वह अभी पूरी तरह ठीक नहीं है। आंधी के तुरन्त बाद बिजली गुल हो गई थी। आधी रात के बाद तक सप्लाई चालू नहीं हो सकी थी। आंधी से जिले भर में लाखों रुपए की सम्पति के नुकसान होने का अनुमान है। आज भी प्रदेश में आं्राी और बारिश की संभावना जतायी गयी है। फिलहाल कल आयी आंधी व बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से खासी राहत मिली है।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features