मेष :- संतान के किये कार्यों से मन प्रसन्न होगा। आर्थिक पक्ष की चिंता रहेगी। विवेक से कार्य करें, आपकी एक गलती काम बिगाड़ सकती है। निजी जीवन में तनाव रहेगा।
वृषभ :- आपकी जिद के आगे परिवार वाले झुक सकते हैं। धनार्जन होगा। शत्रु परास्त होंगे। शरीर कष्ट संभव है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। कपड़े, सौंदर्य प्रसाधन और औषधियों से जुड़े व्यापारी अधिक लाभ अर्जित करेंगे।
मिथुन :- कारोबार में बाहरी सहयोग मिलेगा। प्रशासनिक कार्य की सिद्धि होगी। अचानक धन लाभ होगा। घर के किसी सदस्य की चिंता रहेगी। प्रियजन से मुलाकात सम्भव है।
कर्क:- कारोबार में मेहनत अधिक होगी। विद्वान जनों से मुलाकात होगी। संपत्ति के बड़े सौदे संभव हैं। साझेदारी सोच-समझ कर करें। अध्यन में रूचि न होने से परिजन चिंतित होंगे।
सिंह :- मनमानी न करें। हानि-दुर्घटना से बचें। आज किसी परिजन के साथ स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। सामाजिक समारोह के कार्य सफल रहेंगे। गलत निवेश कर जोखिम न उठाएं।
कन्या :- जीवनसाथी की ना समझी से परेशान रहेंगे। घर-बाहर अशांति रह सकती है। धन प्राप्ति में कठिनाई होगी। तेल, कोयला, कागज और अनाज में निवेश करें। अधिक लाभ होगा।
तुला :- आपके व्यवहार से घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। अध्यन में मेहनत का फल मिलेगा। निवेश-नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। दुर्घटनादि से हानि संभव है, सतर्क रहें।
वृश्चिक :- करेगा कौन, भरेगा कौन- आज कुछ ऐसा ही होने वाला है। व्यावसायिक विवाद से हानि संभव है। कानून की मदद से रुके कार्य होंगे। परिजनों से शुभ समाचार मिलेंगे। धन लाभ होगा। आत्मसम्मान बढ़ेगा।
धनु :- दिन की शुरुआत में ही शुभ संकेत मिलेंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। सावधान रहें।
मकर :- क्रोध की अधिकता से तनाव होगा। फालतू खर्च होगा। कलह से बचें। वाहन-मशीनरी की खराबी से परेशान रहेंगे। राजनीतिक कीर्ति बढ़ेगी।
कुम्भ:- व्यवसाय में बकाया वसूली होगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। किसी की बातों से सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। विवाद व जोखिम से दूर रहें।
मीन:- कार्यस्थल पर आपके विरुद्ध षड्यंत्र हो सकता है। सतर्क रहें। आपकी लापरवाही से कष्ट रहेगा। अचानक बड़े खर्च सामने आएंगे। विवाद न करें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features