लखनऊ: यूपी विधानसभा का चुनवा अब तीसरे चरण में पहुंचने वाला है। आज शाम तीसरे चरण के लिए प्रचार का शोर थम जाएगा। अभी तक उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार से दूर रहीं प्रियंका गांधी वाड्रा शुक्रवार को रायबरेली से चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगी।
पार्टी सूत्रों की मानें तो राहुल रायबरेली और महाराजगंज में कांग्र्रेस प्रत्याशी अदिति सिंह के समर्थन में दो रैली को संबोधित करेंगे। रैली में राहुल के साथ प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद रहेंगी। वहीं अभी तक सोनिया गांधी ने चुनाव प्रचार से दूरी बनाई हुई है। सूत्रों की माने तो सोनिया 18 फरवरी को अपने क्षेत्र में चुनाव प्रचार कर सकती हैं। अमेठी और रायबरेली के अंतर्गत आने वाली विस सीटों पर चौथे और पांचवे चरण में क्रमश 23 फरवरी और 27 फरवरी को वोट डाले जाएंगे।
चुनावी उबाल में शुक्रवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बाराबंकी व लखनऊ में, बसपा प्रमुख मायावती इलाहाबाद व फतेहपुर, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह बस्ती व सिद्धार्थनगर, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह सीतापुर व कन्नौज में और सपा सांसद डिंपल यादव औरेया और कन्नौज की सभाओं में शामिल होंगी।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features