मेष- आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलकारक है। सम्मान मिलेगा तथा रुके हुए कार्य बनेंगे। धार्मिक यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित होगा। शुभ व्यय से कीर्ति की वृद्धि होगी।
वृष- सरकारी क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सत्तारूढ़ महान व्यक्तियों की कृपा से धन लाभ हो सकता है। अवसर का लाभ उठाने के लिए सचेष्ट रहें।
मिथुन- अकारण शत्रु परेशान कर सकते हैं, चिंतित हो सकते हैं। आज वृष का चन्द्रमा माता को कष्ट दे सकता है। व्यवसाय में सावधानी बरतें और जोखिम के कामों से दूर रहें।
कर्क- आज का दिन आपके लिए सुख शान्ति का रहेगा। पिछले कई दिनों से चला आ रहा तनाव आज कुछ कम हो जाएगा। राशि का स्वामी चन्द्रमा एकादश भाव में पराक्रम वृद्धि और कोर्ट कचहरी में विजय कारक है।
सिंह- अचानक बड़ी मात्रा में लाभ हो सकता है। शाम के समय हर्षदायक समाचार मिलेगा। रात्रि में किसी मंगलमय समारोह में सम्मिलित होने का अवसर मिल सकता है।
कन्या- कारोबार में सुधार का दिन है। इच्छित धन लाभ होने से मनोबल बढ़ेगा। जीवनसाथी व संतान पक्ष से संतोषजनक समाचार से हर्षित होंगे। किसी के सहयोग से विरोधियों को मात दे सकते हैं।
तुला- राजनीतिक क्षेत्र में कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। सांसारिक सुख भोगों का विस्तार होगा और महत्वपूर्ण कार्यों में गति आएगी।
वृश्चिक- आज का दिन विशेष व्यस्तता एवं तनाव युक्त रह सकता है। आपकी राशि से पंचम मीन शुक्र का योग बना हुआ है। अतः विवेक से काम लें- निकटवर्ती लोगों से व्यर्थ के विवाद में न उलझें, हानि हो सकती है।
धनु- सजग रहें, चोरी और दुर्घटना की आशंका रहेगी। व्यर्थ व्यय हो सकता है। नजदीक व दूर की यात्रा के प्रसंग प्रबल होंगे। अष्टम भाव में कर्क राशि का चन्द्रमा सायंकाल कुछ अच्छे समाचार व मन को संतोष देगा।
मकर- आज का दिन प्रभाव प्रताप को बढ़ाने वाला है। भूमि-जायदाद के कार्यों से अकल्पित लाभ मिल सकता है। उच्चाधिकारियों की कृपा से बिगड़ा काम बनेगा।
कुंभ- आय के नए स्रोत विकसित होंगे। शत्रु व विरोधी पक्ष पराजित होंगे। नया परिचय स्थाई मित्रता में परिवर्तित होगा। समय का लाभ उठाएं।
मीन- चन्द्रमा आज चतुर्थ भाव में उत्तम संपत्ति प्रदान करेगा। खोया हुआ धन मिलेगा या रुका हुआ पैसा प्राप्त होगा।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features