इन उपाय को अपनाएँ और तिजोरी में रखे धन में वृद्धि पाएं, इन टिप्स की मदद से दूर होगी बाधा
November 30, 2022
वास्तु शास्त्र, भारतीय वास्तुकला की एक प्राचीन परंपरा है जिसके जरिए हमें दिशाओं का सही ज्ञान प्राप्त होता है। आज हम आपको कुछ आसान से वास्तु टिप्स बताएंगे जिसकी मदद से धन को आकर्षित किया जा सकता है। इन टिप्स को अपनाकर घर में वित्तीय प्रवाह को अधिक सुचारू बनाया जा सकता है।
कुबेर यंत्र- धन के स्वामी भगवान कुबेर को प्रसन्न करने के लिए घर के ईशान कोण में कुबेर यंत्र लगाएं। इससे भगवान कुबेर प्रसन्न होते हैं और परिवार में संपन्नता और समृद्धि आती है। इस दिशा में रखा कोई भी भारी फर्नीचर उस जगह से हटा दें।
स्टोर रूम- वास्तु शास्त्र साफ- सफाई पर बहुत जोर देता है। इसके अनुसार घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने के लिए अव्यवस्थित चीजों को व्यवस्थित करने का प्रयास करना चाहिए। इसके लिए घर में एक स्टोर रूप होना बेहद आवश्यक है। उपयोग में नहीं आने वाली चीजें स्टोर रूम में रख देनी चाहिए। ताकि घर को आसानी से व्यवस्थित किया जा सकें।
पानी की टंकी- घर में लगी पानी की टंकी को कभी भी दक्षिण-पूर्व या उत्तर -पूर्व दिशा में नहीं लगाना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा करने से भारी वित्तीय हानि होती है। वह स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का भी सामना करना पड़ जाता है।
स्नान घर- वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के उत्तर- पूर्व या उत्तर- पश्चिम दिशा में स्नान घर बनाना चाहिए। ऐसा करने से परिवार में धन- लाभ का योग बनता है।